ऐसा है राज कुंद्रा का फेस मास्क कलेक्शन, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश, खुला चेहरा छुपाने का राज

Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'यूटी 69' का ट्रेलर रिलीज हुआ है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि फिल्म 'यूटी 69' राज कुंद्रा की बायोपिक है। फिल्म के ट्रेलर में राज कुंद्रा पर लगे एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप और उसके बाद जेल में गुजारी उनकी जिंदगी की झलक दिखाई गई है। फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही अब राज कुंद्रा ने मास्क पहनना छोड़ दिया है जबकि एक समय ऐसा था जब वह तरह तरह के मास्क पहनते थे और मीडिया से अपना चेहरा छुपाते थे।

राज कुंद्रा का दमदार मास्क कलेक्शन
शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा पर नाम एडल्ट फिल्म बनाने और उन्हें बाजार में बेचने का आरोप लगा था। इस आरोप के चलते राज कुंद्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उन्हें कुछ समय तक जेल में भी रहना पड़ा था। बाद में वह जेल से बाहर आ गए थे लेकिन उसके बाद से वह बिना मास्क के बाहर नहीं दिखाई देते थे। राज कुंद्रा हर रोज तरह तरह के मास्क के पीछे अपना मुंह छुपाकर घर से बाहर निकलते थे। उनके मास्क का कलेक्शन काफी दमदार रहा है।

Raj Kundra

स्मार्ट मास्क लगाकर घूमते थे राज कुंद्रा
राज कुंद्रा ने सुपरपावर सिनेमैटिक कैरेक्टर्स से लेकर नॉर्म कपड़े के मास्क तक का इस्तेमाल किया है। राज कुंद्रा के ये मास्क 4 हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक के थे। राज कुंद्रा का फेस मास्क कलेक्शन उनके कपड़ों की डिजाइन की तरह ही विभिन्न प्रकार का होता था। एक बार राज कुंद्रा मुंबई एयरपोर्ट पर 200 डॉलर रुपए के कॉस्प्ले मास्क के साथ नजर आए थे। सिर्फ इतना ही नहीं राज कुंद्रा कई बार स्मार्ट मास्क लगाकर भी नजर आए थे।

अपनी बायोपिक में नजर आएंगे राज कुद्रा
राज कुंद्रा ने खुद बताया था कि वह मास्क पब्लिक के लिए नहीं बल्कि मीडिया से छिपने के लिए पहनते हैं। वह पब्लिक प्लेस पर बिना चेहरा ढके आकर मीडिया को उनकी तस्वीरें क्लिक करने का मौका नहीं देना चाहते। उन्होंने बताया था कि वह मीडिया ट्रायल से काफी हर्ट हैं। मीडिया कानून से बढ़कर नहीं है। आपको बता दें कि राज कुंद्रा की बायोपिक आगामी 3 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग सिर्फ 18 दिनों में पूरी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+