इवेंट में खूब रोए राज कुंद्रा, उतारा मास्क और बयां किया दर्द, बोले- जो बोलना है मुझे बोलो मेरी बीवी-बच्चों....

Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आज उनकी अपकमिंग फिल्म 'यूटी 69' का ट्रेलर रिलीज हुआ है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि फिल्म 'यूटी 69' राज कुंद्रा की बायोपिक है। फिल्म के ट्रेलर में राज कुंद्रा पर लगे एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप और उसके बाद जेल में गुजारी उनकी जिंदगी की झलक दिखाई गई है। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहली बार राज कुंद्रा इमोशनल हो गए और फूट फूटकर रोने लगे।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इमोशनल हुए राज कुंद्रा
राज कुंद्रा की फिल्म 'यूटी 69' का ट्रेलर रिलीज करने के लिए एक शानदार इवेंट का आयोजन किया गया था। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राज कुंद्रा फूट फूटकर रोते हुए नजर आए है। वीडियो में राज कुंद्रा कहते हैं- ये सब मेरे परिवार के लिए बहुत दुखों से भरा रहा है। इसलिए जो कुछ भी कहना है वो मुझे बोले, मेरी बीवी या बच्चों को नहीं।

raj kundra

राज कुंद्रा ने कहा- जो कहना है मुझे कहो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राज कुंद्रा अपनी फिल्म का ट्रेलर देखकर इमोशनल हो जाते हैं। वह लंबे समय बाद अपना मास्क उतार देते हैं और मीडिया से कहते हैं- ये सब मेरे परिवार के लिए बहुत मु्श्किल समय से भरा हुआ था। इसलिए जो कुछ भी कहना है वो मुझसे कहें, मेरी बीवी या बच्चों को नहीं। उन्होंने तुम्हारा कुछ नहीं बिगाड़ा है। आपको बता दें कि इस फिल्म के जरिए राज कुंद्रा खुद अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल दौर की कहानी दुनिया के सामने लाएंगे।

फिल्म के ट्रेलर में दिखाई गई राज कुंद्रा की जिंदगी
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में मीडिया ट्रायल दिखाया गया है। इसेक बाद स्क्रीन पर राज कुंद्रा की एंट्री होती है, जहां उनकी दूसरे कैदियों के साथ रहने में आई मुश्किलों को दिखाया गया है। एक सीन में राज कुंद्रा बुरी तरह से रोते-बिलखते भी दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार राज कुंद्रा की ये बायोपिक आगामी 3 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग सिर्फ 18 दिनों में पूरी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+