ईडी की छापेमारी के बाद राज कुंद्रा का बड़ा बयान, पत्नी शिल्पा शेट्टी को लेकर कह दी ऐसी बात

Raj Kundra News: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा एक बार पिर से सुर्खियों में छा गए हैं। खबर है कि गत 29 नवंबर 2024 (शुक्रवार) को कपल के घर और ऑफिस में ईडी ने छोपेमारी की थी।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की मुसीबतें
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर मोबाइल ऐप के जरिए अश्लील कंटेंट बनाने और उसे बेचने से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में ईडी ने ये कदम उठाया है। ऐसे में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की मुसीबतें एक बार फिर बढ़ गई हैं।

Raj Kundra News

राज कुंद्रा के घर पर ईडी की छापेमारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घंटों की छापेमारी के बाद राज कुंद्रा ने एक स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि इस मामले में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को घसीटने की कोई जरूरत नहीं है। राज कुंद्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से गुजारिश की है कि इस मामले में उनकी पत्नी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का नाम लेने की कोई जरूरत नहीं है।

राज कुंद्रा ने शेयर किया पोस्ट
राज कुंद्रा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- ये बात सभी के लिए चिंता का विषय है, जबकि मीडिया में नाटक करने का हुनर ​​है। आइए हम सच्चाई को साफ कर दें। मैं पिछले चार सालों से चल रही इस जांच का पूरी तरह से अनुपालन कर रहा हूं।

'मेरी पत्नी को इस केस में मत घसीटो'
राज कुंद्रा ने आगे लिखा है- जहां तक ​​'सहयोगियों', 'अश्लील' और 'मनी लॉन्ड्रिंग' के दावों का सवाल है, तो मैं बस इतना ही कहूंगा कि सनसनीखेज बातों से सच्चाई पर पर्दा नहीं पड़ेगा, अंत में न्याय की जीत होगी। राज कुंद्रा ने आखिर में लिखा है- मेरी पत्नी शिल्पा शेट्टी का नाम बार-बार घसीटने की जरूरत नहीं है। प्लीज सीमाओं का सम्मान करें।

शिल्पा शेट्टी के वकील का बड़ा बयान
जानकारी के अनुसार गत 29 नवंबर 2024 की दोपहर को शिल्पा शेट्टी के वकील ने एक स्टेटमेंट शेयर करते हुए कहा था कि इस जांच से उनकी क्लाइंट का कोई लेना-देना नहीं है। वकील ने स्टेटमेंट में कहा था- मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि मेरी क्लाइंट शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। ये खबरें सच नहीं हैं और मिसलीडिंग हैं। मेरे निर्देशानुसार, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा पर ईडी की कोई छापेमारी नहीं हुई है क्योंकि उनका किसी भी तरह के अपराध से कोई लेना-देना नहीं है।

जुलाई 2021 में गिरफ्तार हुए थे राज कुंद्रा
आपको बता दे कि राज कुंद्रा को इससे पहले जुलाई 2021 में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। बाद में अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। दरअसल राज कुंद्रा ने अश्लील कंटेंट बनाने और उसे बेचने से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया था।

राज कुंद्रा की संपत्ति हुई थी जब्त
वहीं साल 2024 की शुरुआत में भी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच करते हुए राज कुंद्रा के मुंबई के जुहू इलाके के एक फ्लैट, पुणे के एक बंगला और 98 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों सहित उनकी संपत्ति जब्त कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+