Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शर्लिन चोपड़ा पर भड़के राज कुंद्रा, बोले- गंदगी फैलाती है, समाज के लिए बड़ा खतरा

Raj Kundra On Sherlyn Chopra: राज कुंद्रा का लेटेस्ट ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर हमला बोला है। साथ ही उन्हें समाज के लिए खतरा भी कहा है।

Raj Kundra On Sherlyn Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा पिछले काफी समय से मीडिया के सामने मास्क लगाकर ही नजर आते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं न तो वह कैमरे के सामने कोई पोज देते हैं और न ही पैपराजी के किसी भी सवाल का जवाब देते हुए नजर आते हैं। पिछले कुछ समय से राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर भी कुछ खास एक्टिव नहीं रहते हैं। वह किसी भी टॉपिक पर खुलकर बोलते नजर नहीं आते हैं। हालांकि अब जाकर उन्होंने एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा को लेकर एक ट्वीट किया है। राज कुंद्रा का ये लेटेस्ट ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। दरअसल इस ट्वीट में राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर हमला बोला है। साथ ही उन्हें समाज के लिए खतरा भी कहा है। राज कुंद्रा ने इस ट्वीट में शर्लिन की गिरफ्तारी की भी बात कही है।

शर्लिन चोपड़ा ने लगाए थे राज कुंद्रा पर आरोप

शर्लिन चोपड़ा ने लगाए थे राज कुंद्रा पर आरोप

आपको बता दें कि जब राज कुंद्रा का पोर्नोग्राफी केस चल रहा था तब शर्लिन चोपड़ा ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब राज कुंद्रा ने एक फैन के ट्वीट पर जवाब देते हुए शर्लिन चोपड़ा के बारे में खुलकर बात की है। दरअसल राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया था। साथ ही इस ट्वीट को महाराष्ट्र साइबर पुलिस को टैग भी किया था।

राज कुंद्रा ने किया था ये ट्वीट

राज कुंद्रा ने किया था ये ट्वीट

राज कुंद्रा ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में किसी का नाम न लेते हुए लिखा था- कुछ लोगों की भौंकने की आदत होती है और कुछ को उंगली करना अच्छा लगता है। उन भौंकते हुए लोगों की असलियत जल्द सामने आएगी। राज कुंद्रा के इस ट्वीट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने रिप्लाई किया था। उस यूजर ने लिखा था- शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो देखा है, जो कि उन्होंने ओनलीफैन्स पर रिलीज किया है। उसने आगे मुंबई पुलिस से सवाल भी किया कि उन्होंने राज कुंद्रा के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के आधार पर कैसे केस दर्ज कर लिया।

राज ने लिखा- शर्लिन समाज के लिए खतरा है

राज ने लिखा- शर्लिन समाज के लिए खतरा है

अब इसी के जवाब में राज कुंद्रा ने एक और ट्वीट किया है। इस ट्वीट में राज कुंद्रा ने लिखा है- यही तो मैं भी कहना चाहता हूं। जो मेरे पर आरोप लगा रही है, वही X रेट कंटेंट प्रोड्यूस कर रही है। वह वल्गैरिटी और महिला के अधिकारों की बात करती है और अभी भी वह इस तरह के भद्दे कंटेंट प्रोड्यूस कर रही है। वह जल्द अरेस्ट होगी। वह समाज के लिए एक बड़ा खतरा है।

शर्लिन ने राज कुंद्रा को कहा था फ्रॉड

शर्लिन ने राज कुंद्रा को कहा था फ्रॉड

आपको बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने अक्टूबर 2021 में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ केस दर्ज किया था। शर्लिन ने राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी पर फ्रॉड और मेंटल हरैसमेंट का आरोप लगाया था। साथ ही 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा भी दायर किया था। शर्लिन ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा से उनका कॉन्ट्रैक्ट था। उन्होंने राज कुंद्रा के कई प्रोजेक्ट्स में काम भी किए हैं।

राज कुंद्रा गए थे जेल

राज कुंद्रा गए थे जेल

जानकारी के अनुसार राज कुंद्रा पर मुंबई क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और उनके एप के जरिए रिलीज करने के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में राज कुंद्रा जेल भी गए थे। हालांकि जमानत पर बाहर आने के बाद राज कुंद्रा ने सभी आरोपों से इनकार किया था। वहीं एक बार फिर शर्लिन चोपड़ा सुर्खियों में छा गई हैं। दरअसल शर्लिन चोपड़ा हाल ही में बिग बॉस 16 में शामिल बॉलीवुड फिल्म मेकर साजिद खान को शो से बाहर करने की मां कर रही हैं। साथ ही उनकी एक बॉर सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत के साथ भी छिड़ी हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+