'बबीता जी' के साथ रिश्तों की खबर छापने वालों को 'टप्पू 'ने दी ये नसीहत, बोले- आपको पता है इससे क्या होगा?

मुंबई, 13 सितंबर। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के बीच रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की खबरें चल रही हैं। मुनमुन दत्ता तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता और राज अनादकट टप्पू का किरदार निभाते हैं। सोशल मीडिया पर जिस तरह से दोनों एक दूसरे की तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हैं और एक साथ तस्वीरें साझा करते हैं उसके बाद दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं। जिसके बाद राज को मुनमुन दत्ता को डेट करने के लिए काफी ट्रोल किया गया। लेकिन अब इन तमाम अटकलों और खबरों पर राज अनादकट ने एक पोस्ट के जरिए लोगों को नसीहत दी है।

Recommended Video

    TMKOC: अफेयर की खबरों पर Munmun Dutta ने फिर लिखी ये पोस्ट, कहा- जियो और जीने दो | वनइंडिया हिंदी

    राज अनादकट की नसीहत

    राज अनादकट की नसीहत

    राज अनादकट ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए उनसे अपील की है कि वह अपने काम पर ध्यान दें। राज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके लिखा,वो तमाम लोग जो लगातार मेरे बारे में लिख रहे हैं, उसके परिणाम के बारे में सोचें। आप जो फर्जी खबरें लिख रहे हैं और वो भी मेरी जिंदगी के बारे में और मेरी मर्जी के बगैर, उससे मेरे जीवन में क्या हो सकता है एक बार सोचिए जरा। आप सभी क्रिएटिव लोग जो ये सब लिख रहे हैं कृपया इस रचनात्मकता का इस्तेमाल कहीं और कीजिए यह आपकी मदद करेगा। भगवान आप सभी को बुद्धि और समझ दे।

    मुनमुन दत्ता ने ट्रोलर्स पर साधा निशाना

    मुनमुन दत्ता ने ट्रोलर्स पर साधा निशाना

    वही मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स और मीडिया को जवाब दिया है। उन्होंने लिखा आम लोगों के लिए मैं कहना चाहती हूं कि आप लोगों से मुझे बहुत ज्यादा अपेक्षा है। लेकिन जो गंदगी आपने और तथाकथित पढ़े-लिखे लोगों ने मेरे कमेंट सेक्शन में फैलाई है उससे नजर आता है कि आप लोग कितनी पिछड़ी सोच वाले हैं। मुनमुन ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट शेयर करके ट्रोलर्स की क्लास लगाई और बताया कि कैसे देश में महिलाओं को निशाना बनाया जाता है।

    13 साल के योगदान को 13 मिनट में बर्बाद कर दिया

    13 साल के योगदान को 13 मिनट में बर्बाद कर दिया

    मुनमुन दत्ता ने कहा कि महिलाओं को उनकी उम्र के लिए निशाना बनाया जाता है, उन्हें अभद्र कहा जाता है। ह्यूमर के आप आप मां तक को नहीं छोड़ते हैं, फिर चाहे आपके ह्यूमर की वजह से कोई बुरी तरह से टूट जाए, इससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ता है। 13 साल से मैं लोगों का मनोरंजन कर रही हूं लेकिन आप लोगों को इसे बर्बाद करने में 13 मिनट नहीं लगे उसे बर्बाद करने में।

    सोशल मीडिया पर बन रहे मीम

    सोशल मीडिया पर बन रहे मीम

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में जेठालाल बबीता जी को काफी पसंद करते हैं और अक्सर उनके साथ फ्लर्टिंग करते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग मुनमुन और टप्पू के बीच रिश्ते को लेकर जेठालाल के मीम बना रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा मूर्ख तू हमारी विद्या सीखकर हमे ही माया दिखा रहा है। जबकि दूसरे यूजर ने मीम को शेयर करते हुए लिखा हो सकता है उन्हें हमसे रिश्ता नहीं रखना है, कोई बात नहीं हमारी तरफ से भी कोई जबरदस्ती नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+