Raid 2 OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई अजय देवगन की 'रेड 2', जानें कैसे और कहां देखें ये फिल्म

Raid 2 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' गत 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी।

ओटीटी पर रिलीज हुई 'रेड 2'
ऐसे में अगर आप इस फिल्म को थिएटर में देखने से चूक गए थे तो अब आप घर बैठकर इसका मजा ले सकते हैं। अजय देवगन की ये फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। मेकर्स के अनुसार फिल्म ने थिएटर्स में शानदार परफॉर्म किया था तो ऐसे में ओटीटी पर भी इससे काफी उम्मीद की जा रही है।

Raid 2 OTT Release

कब और कहां देखे 'रेड 2'?

-अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' साल 2018 में रिलीज हुई मूवी 'रेड' की सीक्वल है। 'रेड 2' की ओटीटी रिलीज को लेकर खबर है कि ये फिल्म आज यानी 26 जून 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।

-हाल ही में फिल्म मेकेर्स ने मूवी की ओटीटी रिलीज के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। मेकर्स की तरफ से एक्स हैंडल पर 'रेड 2' के रिलीज होने की घोषणा करते हुए लिखा गया था- ट्रांसफर कंफर्म, आईआरएस अमय पटनायक की रेड के लिए तैयार हैं? रेड 2 देखें, अभी नेटफ्लिक्स पर।

क्या है 'रेड 2' की कहानी

-फिल्म 'रेड 2' में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला ने अहम किरदार निभाया है। राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित ये फिल्म 'रेड' फ्रेंचाइजी की एक एंटरटेनिंग सीक्वल है।

-इस फिल्म में अजय देवगन ने ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक का किरदार निभाया है। एक छापे के दौरान रिश्वत मांगने का झूठा आरोप लगने के बाद अमय पटनायक का भोज थाने में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

-फिल्म में एक दिलचस्प मोड़ तब आता है जब अमय की मुलाकात दादा भाई से होती है, जिसका किरदार एक्टर रितेश देशमुख ने निभाया है। दादा भाई एक पॉपुलर लोकल राजनेता हैं लेकिन अमय को उन पर पूरा शक है और वह उसके घर और दफ़्तर पर छापा मारने का फैसला करते हैं। इसके बाद कहानी में कई ट्विस्ट देखनो को मिलते हैं।

'रेड 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इस फिल्म ने भारत में कुल 178.08 करोड़ रुपये का कारोबार किया था जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 243.06 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+