Raid 2 BO Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म ने 9वें दिन छुआ जादुई आंकड़ा, कमाई से मेकर्स हो जाएंगे खुश!
Raid 2 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' को सिनेमाघरों में लगे हुए 9 दिन हो गए हैं। फिल्म का पहला हफ्ता भी पूरा हो गया है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म की हालत बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिले। लेकिन इसका कुछ खास असर देखने को नहीं मिला। एक हफ्ते बाद फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो पाई है।
sacnilk.com की रिपोर्ट की माने 'रेड 2' 9वें दिन 5 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, फिल्म ने आठवें दिन 5.25 करोड़ रुपये, सातवें दिन 4.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। छठवें दिन 6.92 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 5.72 करोड़ रुपये, चौथे दिन 21.25 करोड़ रुपये कमाए, तीसरे दिन 18 करोड़ रुपये, दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ और पहले दिन 18.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 100 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

वीकेंड के अलावा अब ये कलेक्शन गिरता ही जा रहा था। लेकिन कमाई के आंकड़े थोड़े स्टेबल होते नजर आए। अजय की रेड 2 को दो हफ्तों का विंडो मिला है। इस वजह से फिल्म की कमाई 100 करोड़ रुपये पहुंचा है। दरअसल, 9 मई को रिलीज होने वाली भूल चूक माफ पोस्टपोन हो गई। ऑपरेशन सिंदूर की वजह से मेकर्स ने इसे आगे खिसका दिया। जिसकी वजह से रेड 2 को फायदा मिला और इसकी कमाई अभी भी जारी है। हालांकि इसके शोज की संख्या भी कम हुई है। फिल्म की रिलीज के वक्त फिल्म को भारत भर में 4843 शोज मिले थे। लेकिन अब इनकी संख्या 4711 पहुंच गई है।
बता दें, रेड 2 में अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सुप्रिया पाठक, रजत कपूर और अमित सियाल जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। ये साल 2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वल है।












Click it and Unblock the Notifications