Raid 2 BO Collection Day 3: अजय देवगन की 'रेड 2' की कमाई जारी, थिएटर से हटाए गए फिल्म के सैकड़ो शो
Raid 2 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। फिल्म 1 मई को को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रिलीज के पहले इस फिल्म का कुछ खास बज नहीं था। इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की। हालांकि दूसरे दिन कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली।
फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ठीक कमाई की थी, जिसका असर पहले दिन की कमाई पर देखने को मिला। फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है। रेड 2 ने 3 दिन में कितनी कमाई की, हम आपको विस्तार से बता रह हैं।

sacnilk.com की रिपोर्ट की माने 'रेड 2' तीसरे दिन 18 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ और पहले दिन 18.25 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 49.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है। तीसरे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 30.51% रही। शनिवार और रविवार को छुट्टी के मौके पर बड़ा जंप देखने को मिल सकता है। हालांकि ये पूरी पिक्चर सोमवार को ही साफ हो पाएगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है। हालांकि दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट आई थी। जिसकी वजह से फिल्म के 150 शोज हटाने पड़े।
Sacnilk के मुताबिक फिल्म को पहले दिन 4843 शोज मिले थे। वहीं, दूसरे दिन ये नंबर घटकर 4711 पर पहुंच गया। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 30 मिनट है और इसे U/A सर्टिफिकेट के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। 'रेड 2' ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को अपने डिजिटल राइट्स बेचे हैं। ऐसे में अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म रेड 2 अपना थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
बता दें, रेड 2 में अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सुप्रिया पाठक, रजत कपूर और अमित सियाल जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। ये साल 2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वल है।












Click it and Unblock the Notifications