Raid 2 BO Collection: टॉम क्रूज भी नहीं कर पाए अजय का 'मिशन इम्पॉसिबल', 150 करोड़ क्लब में शामिल होगी फिल्म
Raid 2 Box Office Collection Day 18: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है। पिछले 18 दिनों से फिल्म कमाई कर रही है। वर्किंग डेज में जहां फिल्म की कमाई गिरती है तो वीकेंड में ये उछाल मारती है। अजय की रेड 2 पर टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल रिलीज का भी कोई फर्क नहीं पड़ा। बॉक्स ऑफिस पर 18वें दिन भी अपनी मजबूत पकड़ दिखाई। रेड 2 जल्द ही 150 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है।
sacnilk.com की रिपोर्ट की माने तो 18वें दिन 5.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 149 करोड़ रुपये पहुंच गया है। दिन के हिसाब से देखें तो फिल्म ने 17वें दिन 4.15 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, 16वें दिन 3 करोड़ रुपये, 15वें दिन 3 करोड़ रुपये, 14वें दिन 3.25 करोड़ रुपये, 13वें दिन 'रेड 2' 3.76 करोड़ रुपये, 12वें दिन 5 करोड़ रुपये, 11वें दिन 11.75 करोड़ रुपये, दसवें दिन 8.25 करोड़ रुपये, नौवें दिन 5 करोड़ रुपये, आठवें दिन 5.25 करोड़ रुपये, सातवें दिन 4.75 करोड़, छठवें दिन 6.92 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 5.72 करोड़ रुपये, चौथे दिन 21.25 करोड़ रुपये कमाए, तीसरे दिन 18 करोड़ रुपये, दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ और पहले दिन 18.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

17 मई को दुनियाभर में मिशन इम्पॉसिबल फाइनल रेकनिंग रिलीज हो गई है। ये MI सीरीज की आखिरी किश्त है। इसे भारत में भी लोग पसंद करते हैं। ऐसे में अब रेड 2 के लिए बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना मुश्किल नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म की शोज भी कम कर दिए गए हैं। हालांकि अभी तक ऑफिशियल नंबर सामने नहीं आए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना था कि फिल्म 150 करोड़ रुपये का लाइफटाइम बिजनेस कर सकती है। लेकिन ऐसा होना अब थोड़ा कठिन होगा।
बता दें, रेड 2 में अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सुप्रिया पाठक, रजत कपूर और अमित सियाल जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। ये साल 2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वल है।












Click it and Unblock the Notifications