Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म को मिल रहा जबरदस्त फायदा, 13वें दिन भी हुई अच्छी कमाई
Raid 2 Box Office Collection: 1 मई को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म रेड 2 को सिनेमाघरों में लगे हुए 13 दिन हो गए हैं। इस फिल्म की कमाई दूसरे हफ्ते में भी अच्छी चल रही है। इसकी वजह ये है कि कोई भी नई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। राजुकमार राव की भूल चूक माफ 9 मई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन भारत पाक तनाव के बीच फिल्म की रिलीज रोक दी। इन्हीं सबका फायदा रेड 2 को मिल रहा है।
sacnilk.com की रिपोर्ट की माने तो 13वें दिन 'रेड 2' 3.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, फिल्म ने इसके पहले 12वें दिन 5 करोड़ रुपये, 11वें दिन 11.75 करोड़ रुपये, दसवें दिन 8.25 करोड़ रुपये, नौवें दिन 5 करोड़ रुपये, आठवें दिन 5.25 करोड़ रुपये, सातवें दिन 4.75 करोड़, छठवें दिन 6.92 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 5.72 करोड़ रुपये, चौथे दिन 21.25 करोड़ रुपये कमाए, तीसरे दिन 18 करोड़ रुपये, दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ और पहले दिन 18.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 129.36 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

रविवार के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आ रही है। हालांकि इस हफ्ते भी सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में उसका भी फायदा अजय की फिल्म को मिल सकता है। कमाई को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स की आंका है कि रेड 2 का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 150 करोड़ रुपये पहुंच सकता है। थिएट्रिकल रिलीज की बात करें तो इस महीने ऐसी किसी बड़े स्टार की फिल्म रिलीज होते नजर नहीं आ रही है। जून के में महीने में बडे स्टार और मल्टीस्टारर फिल्म रिलीज होंगी। जो रेड 2 को टक्कर दे सकती हैं। बता दें, अजय की ये 16वीं फिल्म है, जिसने 100 करोड़ की एंट्री पाई है। इसकी शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म सिंघम से हुई थी। जिसने सबसे पहले अजय देवगन की एंट्री 100 करोड़ क्लब में करवाई थी। हालांकि इस आंकड़े तक पहुंचने में फिल्म को 50 दिन का वक्त लगा था। लेकिन रेड 2 को इस सफर में 9 दिन का समय लगा है। फिल्म की रिलीज के वक्त फिल्म को भारत भर में 4843 शोज मिले थे। लेकिन कुछ कलेक्शन में कुछ गिरावट देखने के बाद इसे घटा दिया गया। अब इनकी संख्या 4711 पहुंच गई है।
बता दें, रेड 2 में अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सुप्रिया पाठक, रजत कपूर और अमित सियाल जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। ये साल 2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वल है।












Click it and Unblock the Notifications