ऑपरेशन सिंदूर के बीच दर्शक पहुंच रहे थिएटर, अजय देवगन की 16वीं फिल्म ने छुआ जादुई आंकड़ा

Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने सिनेमाघरों में 10 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने 9वें दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पूरा कर लिया है। देश में पाकिस्तान की वजह से तनाव का माहौल चल रहा है। पाकिस्तानी हमलों की वजह से देशभर के कई शहर हाई अलर्ट पर हैं। बावजूद इसके दर्शक सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। इस वजह से फिल्म की कमाई भी बढ़ रही है।

sacnilk.com की रिपोर्ट की माने 'रेड 2' दसवें दिन 8.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। वही, फिल्म ने नौवें दिन 5 करोड़ रुपये, आठवें दिन 5.25 करोड़ रुपये, सातवें दिन 4.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। छठवें दिन 6.92 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 5.72 करोड़ रुपये, चौथे दिन 21.25 करोड़ रुपये कमाए, तीसरे दिन 18 करोड़ रुपये, दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ और पहले दिन 18.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 109 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

Raid 2 Box Office Collection

अजय की ये 16वीं फिल्म है, जिसने 100 करोड़ की एंट्री पाई है। इसकी शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म सिंघम से हुई थी। जिसने सबसे पहले अजय देवगन की एंट्री 100 करोड़ क्लब में करवाई थी। हालांकि इस आंकड़े तक पहुंचने में फिल्म को 50 दिन का वक्त लगा था। लेकिन सिंघम अगेन, गोलमल अगेन और सिंघम रिटर्न्स ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने 5 के भीतर ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री पाई थी। वहीं, अजय की रेड 2 को इस सफर में 9 दिन का समय लगा है। अगर रेड की बात करें तो उसे 2018 में 100 करोड़ कमाने में 22 दिन तक इंतजार करना पड़ा था। इंडस्ट्री में अजय की छवि एक साइलेंट स्टार की है। जिनकी साल में 3-4 फिल्में आती हैं और ठीक-ठाक कारोबार करती हैं। बता दें, फिल्म की रिलीज के वक्त फिल्म को भारत भर में 4843 शोज मिले थे। लेकिन कुछ कलेक्शन में कुछ गिरावट देखने के बाद इसे घटा दिया गया। अब इनकी संख्या 4711 पहुंच गई है।

बता दें, रेड 2 में अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सुप्रिया पाठक, रजत कपूर और अमित सियाल जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। ये साल 2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+