Video: दुबई के भारी बारिश में राहुल वैद्य का हुआ ऐसा हाल, हाथ में जूते लेकर पानी में डूबे दिखे सिंगर और फिर...
Rahul Vaidya At Dubai: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके राहुल वैद्य इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। राहुल वैद्य इस समय अपनी पत्नी दिशा परमार और बेटी नव्या के साथ दुबई में मौजूद हैं। इस बीच राहुल ने दुबई से जानकारी दी है कि वहां बारिश से हालात बहुत खराब हो गए हैं।
राहुल वैद्य ने दुबई से शेयर किया वीडियो
आपको बता दें कि सिंगर राहुल वैद्य सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस समय वह अपने परिवार के साथ दुबई में मौजूद हैं जहां वह वेकेशन इन्जॉय करने के लिए पहुंचे हैं। इस वेकेशन से राहुल ने कई वीडियोज और फोटोज अपने फैंस के साथ भी शेयर भी किए हैं लेकिन अब राहुल दुबई में हो रही भारी बारिश में फंस गए हैं।

हाथ में जूते लेकर रोड पार करते दिखे राहुल
राहुल वैद्य अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दुबई से लगातार वीडियोज और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। राहुल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दुबई की सड़कों पर भरे पानी में घुसकर रोड पार करते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल वैद्य का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दुबई की भारी बारिश में फंसे राहुल वैद्य
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल ने अपने जूतों को हाथ में पकड़ रखा है और अपनी पेंट को भी ऊपर कर रखा है। वहीं दुबई की सड़क पर हर तरफ पानी-पानी ही दिख रहा है। गाड़ियां भी पानी में ही खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं इस बारिश में राहुल की हालत भी खराब नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से पानी से भरी सड़क को पार किया।
दुबई की सड़कों पर भरा पानी
राहुल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में बताया है कि दुबई में सिर्फ 3 से 4 घंटे की बारिश से बुरा हाल हो गया है। वीडियो में राहुल बताते हैं कि दुबई के लोगों को ऐसी बारिश की बिल्कुल भी आदत नहीं है। दुबई मेंइस तरह की भारी बारिश साल 2008 में हुई थी और अब दोबारा इतने सालों के बाद इस तरह से बारिश हो रही है। सड़क पर मौजूद सभी गाड़िया पानी में डूबी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications