Parineeti-Raghav Wedding: 'राघव की हुईं परिणीति', होटल में बजा 'दू्ल्हे का सेहरा सुहाना' गाना, अब होगी विदाई
Parineeti Chopra-Raghav Chadha Marriage: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के सात फेरे पूरे हो चुके हैं। फिलहाल कपल का फोटो सेशन चल रहा है। दूल्हा-दुल्हन के साथ परिवार और रिश्तेदार तस्वीरें खिंचवाने में बिजी दिखाई दे रहे हैं। होटल में विदाई का गाना भी बजने लगा है। अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'धड़कन' का गाना 'दूल्हे का सेहरा' बजता हुआ सुनाई दे रहा है। 'राघव की हुईं परिणीति...' ये गाना उदयपुर के 'द लीला पैलेस' होटल में गूंज उठा था। जयमाला सेरेमनी के दौरान सभी मेहमानों ने मिलकर ये गाना गाया था।
संपन्न हुई परिणीति-राघव की शादी
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा की शादी पूरी हो चुकी है। शादी की रस्मों के पूरी होते ही अब परिणीति और राघव एक दूजे के हो चुके हैं। अब दोनों रियल लाइफ में पति-पत्नी का रोल निभाते नजर आएंगे। दूल्हा और दुल्हन शादी के सात वचन ले चुके हैं और एक दूसरे को अपना चुके हैं। आपको बता दें कि परिणीति और राघव के फैंस को इस शादी का बड़े ही लंबे समय से इंतजार था।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बने बाराती
परिणीति और राघव की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं। होटल के बाहर तक शादी की पूजा की आवाजें साफ सुनाई दे रही थीं। वहीं रिश्तेदारों का आना-जाना भी लगातार लगा हुआ था। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के वेडिंग वेन्यू से कुछ और तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान बाराती बनकर सिर पर सफेद साफा बांधे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं खबर है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गलोत रात में गाला डिनर के समय शादी की पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
Recommended Video
राघव चड्ढा ने पहनी है सफेद शेरवानी
वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान की भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह पीली पगड़ी पहने हुए नाव में बैठते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूल्हेराजा राघव चड्ढा ने अपनी शादी पर सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी। पंजाबी रीति रिवाज से परिणीति और राघव की शादी संपन्न हुई है। आपको बता दें कि अब शाम को दुल्हन परिणीति चोपड़ा की विदाई होगी और रात को 8 बजे से गाला डिनर का आयोजन किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications