38 की उम्र में Mahira Khan ने रचाई दूसरी शादी, एक्ट्रेस को दुल्हन के लिबास में देख इमोशनल हुए दूल्हे राजा
शाहरुख खान की फिल्म रईस में नजर आई पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान अब दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सलीम से शादी रचाई है।
Mahira Khan Second Marriage: शाहरुख खान की फिल्म रईस में साथ नजर आई पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने 38 साल की उम्र में दूसरी बार शादी कर ली। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सलीम करीम से रविवार को निकाह कर लिया। अब पाक एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बता दें कि, माहिरा खान ने शादी से पहले बिजनेसमेन सलीम करीम को लगभग 5 साल तक डेट किया। दोनों लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में थे। लेकिन अब कपल ने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है। अब शादी का पहला वीडियो सामने आ चुका है जो कि माहिरा के मैनेजर अनुशय ताल्हा खान ने शेयर किया है।

माहिरा खान अपनी इस वेडिंग वीडियो में दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सर पर लंबा दुपट्टा लिए एक्ट्रेस अपने शोहर के पास जाती हैं। वहीं एक्ट्रेस को दुल्हन के इस आउटफिट में देखकर उनके बिजनेसमेन सलीम करीम काफी इमोशनल हो गए। वह खुशी के मारे अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। इसके बाद माहिरा उनके करीब जाती हैं माथे पर किस करती हैं।
वहीं दोनों के वेडिंग आउटफिट की बात करें तो, माहिरा खान लाइट ब्लू कलर का लहंगा पहना हुआ है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके शौहर सलीम शेरवानी और मैचिंग पायजामा पहनकर अपने दुल्हे के लिबाज में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने ब्लू रंग की पगड़ी पहनी हुई है जो कि उनपर काफी सूट कर रही है। फिलहाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि, माहिरा खान अब तक सिंगल मदर हैं और वह अपने बेटे की अकेले परवरिश कर रही हैं। माहिरा खान ने साल 2007 में आली अस्करी से शादी की थी जिससे उनका बेटा अजलान हुआ। लेकिन ज्यादा समय तक ये शादी नहीं टिक पाई और साल 2015 में कपल ने अलग होने का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications