कौन है राधिका आप्टे के पति Benedict Taylor? कपल ने की थी गुपचुप शादी, बॉलीवुड में भी कर चुके काम
Radhika Apte Husband Benedict Taylor: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। बहुत से लोग नहीं जानते थे राधिका शादीशुदा हैं। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि उनके पति कौन हैं।
खूबसूरत काले रंग का ऑफ-शोल्डर का आउटफिट पहनकर राधिका आप्टे ने बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर अपना बेबी बंप फ्लाॉन्ट किया। एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये खबर सामने आने के बाद फैंस काफी शॉक्ड हैं कि राधिका की शादी कब हुई।

बता दें कि, राधिका आप्टे अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। वह सोशल मीडिया पर बहुत कम अपने पति के साथ फोटोज शेयर करती हैं। राधिका आप्टे के पति का नाम बेनेडिक्ट टेलर है। दोनों ने साल 2012 में गुपचुप तरीके से शादी की थी। हालांकि एक्ट्रेस के बहुत से फैंस को ये नहीं पता था कि वह शादीशुदा हैं।
कौन हैं राधिका आप्टे के पति बेनेडिक्ट टेलर?
बेनेडिक्ट टेलर बेनेडिक्ट एक ब्रिटिश वॉयलिनिस्ट, म्यूजिशियन और कंपोजर हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुके हैं। बेनेडिक्ट ने 'उड़ता पंजाब', 'कोहरा', 'हीरामंडी', 'न्यूटन', 'घोल', 'लाल कप्तान', 'किलर सूप', 'घोस्ट स्टोरीज', 'शिप ऑफ थिसस', 'गुड़गांव' फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोज किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलर और आप्टे का रोमांस 2011 में शुरू हुआ जब लंदन में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों की मुलाकातें हुई और फिर धीरे-धीरे कपल एक दूसरे को डेट करने लगा। एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह लंबे समय तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे थे। इसके बाद कपल ने साल 2012 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। हालांकि शादी के बाद भी दोनों साथ नहीं रहते थे। वह पिछले कई सालों से लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज में हैं। खैर अब शादी के 12 साल बाद कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications