राधिका आप्टे ने खोले बॉलीवुड इंडस्ट्री के गंदे राज, कहा- किसी ने कहा मसाज दे दूं तो किसी ने कहा बिस्तर पर.....
राधिका आप्टे उन एक्ट्रेसेज में से एक हैं जिन्होंने खुलकर बॉलीवुड की गंदगी को सबके सामने रखा है। उन्होंने बिना डरे कास्टिंग काउच और इंडस्ट्री की शर्मनाक हरकतों के बारे में सबको बताया है।
मुंबई, 7 सिंतबरः बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे न सिर्फ अच्छी एक्टिंग करती हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। राधिका आप्टे नें फिल्मों में अपना बोल्ड लुक दिखाकर लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। आपको बता दें कि बेहतरीन एक्टिंग से लोगों पर जादू चलाने वाली एक्ट्रेस राधिका आप्टे को अब इंडस्ट्री में 17 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है। बिना किसी गॉडफादर की मदद के राधिका आप्टे ने अपने टेलेंट के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। हालांकि इस सक्सेस को हासिल करने के लिए राधिका ने काफी स्ट्रगल और मेहनत की है। साथ ही उन्होंने कई बुरी चीजों का भी डटकर सामना किया है। राधिका उन एक्ट्रेसेज में से एक हैं जिन्होंने खुलकर बॉलीवुड की गंदगी को सबके सामने रखा है। उन्होंने बिना डरे कास्टिंग काउच और इंडस्ट्री की शर्मनाक हरकतों के बारे में सबको बताया है। आज राधिका आप्टे का जन्मदिन है। आइए इस मौके पर आपको बताते हैं कि उन्होंने बॉलीवुड के कौन से राज खोले हैं।

साल 2005 में किया बॉलीवुड में डेब्यू
राधिका आप्टे का जन्म एक डॉक्टर परिवार में वैल्लूर में हुआ था। उन्होंने इकोनॉमिक्स और मैथ्स से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई में राधिका हमेशा ही अच्छी रहीं। उन्होंने 8 साल तक कथ्थक की ट्रेनिंग भी ली है। डांस के दौरान वह थिएटर करने लगीं और उन्होंन एक्टिंग में रूचि लेना शुरू कर दिया था। एक्टिंग का सपना पूरा करने के लिए राधिका मुंबई आ गईं। शुरुआत में उन्हें छोटे-छोटे रोल ही मिले। साल 2005 में फिल्म 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। हालांकि राधिका का इस फिल्म में भी बहुत ही छोटा सा रोल था।

फिल्म करने के लिए साथ में सोने को कहा
इसके बाद राधिका ने 'शोर इन द सिटी', 'मांझी द माउंटेनमैन', 'बदलापुर', 'पार्च्ड' और 'अंधाधुंध' जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया। एक इंटरव्यू में राधिका आप्टे बता चुकी हैं कि किस तरह से वह कास्टिंग काउच का शिकार हुई थीं। उन्होंने बताया था- एक बार फोन कॉल पर एक शख्स मुझसे कहने लगा कि बॉलीवुड में कुछ लोग फिल्में बना रहे हैं और तुम भी फिल्मों के सिलसिले में जाकर उनसे मिल सकती हो। मगर तुमको उनके साथ सोना पड़ेगा। मैं उस शख्स की बात सुनकर जोर से हंसने लगी थी। मैंने उसे कहा कि तू उन लोगों को जाकर कह दे की भाड़ में जाओ मुझे ऐसे लोगों के साथ कभी काम नहीं करना है।

शूटिंग के दौरान एक्टर ने की थी छेड़छाड़
ऐसे ही एक बार राधिका आप्टे ने एक टॉक शो में साउथ के जाने माने एक्टर के बारे में कई बाते बताई थीं। राधिका ने उस शो में कहा था- मैं फिल्म की शूटिंग कर रही थी। वह एक्टर मेरे पास आया और पैर पर गुदगुदी करने लगा। मुझे उस पर बहुत तेज गुस्सा आया और मैंने उसे थप्पड़ मार दिया। मैं उस एक्टर को नहीं जानती थी। उस घटना के बाद मैं उस एक्टर से कभी नहीं मिली। ऐसे में उसकी इस हरकत ने मुझे बहुत गुस्सा दिला दिया था।

कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर की बात
वहीं राधिका आप्टे ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बताया था। राधिका ने बॉलीवुड के डार्क सीक्रेट पर बात करते हुए कहा था- मैं उन लोगों को हिम्मत देना चाहती हूं जो कास्टिंग काउच पर बात करने से कतराते हैं। लोग ये नहीं सोच पाते हैं कि उनकी आवाज इस समाज के लिए कितनी जरूरी है। उनकी आवाज से कितने लोगों का भला हो सकता है। मगर लोग डरते हैं और अपना मुंह बंद रखते हैं।

महिलाओं के साथ ही नहीं, मर्दों के साथ भी यही होता है
राधिका आप्टे ने मीटू मूमेंट को लेकर भी कई बातें सबके सामने रखी थीं। उन्होंने कहा था- इंडस्ट्री में भी हर जगह पावर चलता है। इसी के चलते यौन उत्पीड़न और महिलाओं को सेक्सुअल हैरेस करना आसान हो जाता है। ये हर जगह होता है। हो सकता है कि उनके घर में भी होता है। महिलाओं के साथ ही नहीं मर्दों के साथ भी यही होता है। उन्होंने आगे कहा था- हम सभी को आगे आकर इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी तभी बदलाव संभव हो सकेगा। हमें समाज में जागरुकता लानी होगी।
कमरे में बुलाकर मसाज देने की कही बात
राधिका ने मीटू के बारे में बात करते हुए कहा था- एक बार मुझे हॉलीवुड फिल्म का ऑफर आया था। उस समय मेरे कमर और पीठ में बहुत दर्द था। मैं उस समय एलिवेटर में मौजूद थी। एक शख्स मेरे पास आया और मुझसे कहने लगा कि अगर तुमको दर्द है तो तुम मुझे कभी भी अपने कमरे में बुला सकती हो मैं तुम्हें मसाज दे दूंगा। राधिका ने आगे कहा- वह शख्स मुझसे उम्र में बहुत बड़ा था। मैं उसकी बातें सुनकर हैरान हो गई थी। मैंने उसे गुडनाइट कहा और अपने कमरे में चली गई। मुझे इस तरह की चीजों का अनुभाव बिल्कुल नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications