आर माधवन ने शाहरुख खान के बारे में बताई ये बात, कहा- मेरी पत्नी को स्पशेल फील करवाते हैं
फिल्म 'रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट' के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए आर माधवन ने शाहरुख खान के बारे में बहुत सारी बातें बताईं।
मुंबई, 28 जूनः बॉलीवुड एक्टर आर माधवन अपनी अपकिंग फिल्म 'रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। आर माधवन की ये फिल्म आगामी 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें कि इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आएंगे। आर माधवन ने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान की तारीफ करते हुए उनके रोल के बारे में जिक्र किया। इन दिनों आर माधवन अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए आर माधवन ने शाहरुख खान के बारे में बहुत सारी बातें बताईं।

माधवन की पत्नी को स्पेशल फील कराते हैं शाहरुख खान
आर माधवन ने कहा कि वह हमेशा से ही शाहरुख खान को पसंद करते आए हैं। वहीं उनकी पत्नी सरिता भी शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं। माधवन ने बताया कि जब भी शाहरुख खान उनकी पत्नी सरिता से मिलते हैं उन्हें हमेशा बहुत स्पेशल फील कराते हैं। माधवन ने कहा- आप जिन्हें पंसद करते हो आप थोड़ा सा उनके जैसा बन जाते हैं। मुझे लगता है फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' मेरा हकलाना शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म से जुड़ा हुआ था। माधवन ने आगे कहा- मेरी पत्नी शाहरुख खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। जब भी हम मिले हैं शाहरुख खान ने सरिता को स्पेशल फील कराया है। मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा। मैंने शाहरुख खान से सीखा है कैसे स्टार बनना है, कैसे लोगों की जिंदगी आसान बनानी है।
फिल्म में रोल के लिए किंग खान ने नहीं लिए पैसे
आर माधवन ने शाहरुख खान को उदार दिल वाला इंसान बताया। माधवन ने बताया कि शाहरुख खान ने फिल्म 'रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट' में अपने रोल के लिए कोई पैसा नहीं लिया है। वह बस आए और जिस भी दिन मैंने बुलाया सेट पर आकर अपना शॉट दिया। आपको बता दें कि फिल्म 'रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट', पूर्व साइंटिस्ट और एरोस्पेस इंजीनयर नंबी नारायणन की जिंदगी पर आधारित है। नंबी नारायणन पर जासूसी का आरोप लगा था। ये फिल्म हिंदी, तमिल और इंग्लिश में रिलीज होगी। साथ ही तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी डब होगी। डायरेक्टर के रूप में आर माधवन की ये डेब्यू मूवी है। इस फिल्म की कहानी भी माधवन ने ही लिखी है। इस बायोपिक मूवी को सपोर्ट करने के लिए माधवन ने शाहरुख खान का शुक्रिया अदा भी किया।












Click it and Unblock the Notifications