'वो नहीं, जो आदमी से थप्पड़ खाकर...' कंगना रनौत को लेकर ये क्या बोल गए आर माधवन, जमकर वायरल हुआ बयान

कंगना रनौत अक्सर अपने तीखे बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इस बीच आर माधवन ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की।

r Madhavan

R Madhavan On Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। ऐसे में उनके तीखे बयान कई बार लोगों को पसंद नहीं आते। इस बीच मशहूर अभिनेता आर माधवन ने कंगना रनौत की जमकर तारीफ की।

आर माधवन ने की कंगना की तारीफ
आर माधवन और कंगना रनौत ने फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में साथ काम किया है। इस फिल्म को फैंस की ओर से काफी प्यार मिला। इसके बाद साल 2015 में तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में फिर से इस जोड़ी को साथ देखा गया। हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान आर माधवन ने कंगना रनौत की जमकर तारीफ की।

एक्टर ने कही ये बात
आर माधवन ने कंगना रनौत को एक मजबूत महिला बताया। आर माधवन से जब कंगना रनौत संग काम करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'अगर आप उनकी सभी फिल्मों की सभी लीड हीरोइन्स को देखें, तो वे बहुत मजबूत हैं। कंगना या शालिनी या उन सभी मजबूत महिलाओं के साथ काम करना, जिनके साथ काम करने का सौभाग्य मुझे मिला, वे सभी अपनी राय पेश करने वाली महिलाएं थीं।'

'वह कोई घिसी-पिटी हीरोइन नहीं है'
आर माधवन ने आगे कहा, 'कंगना रनौत कोई घिसी-पिटी हीरोइन में से नहीं हैं। जो कि एक-दो फिल्मों में आती हैं और डांस करती हैं और आदमी से थप्पड़ खाकर चली जाती हैं। मैं खुद इस तरह की फिल्मों में कभी काम नहीं करना चाहता। इस तरह की कहानियों में शामिल होने वाले लोग सबसे बड़े मुर्ख हैं'।

आर माधवन का वर्कफ्रंट
आर माधवन अगली बार एक नए शो, 'द रेलवे मेन' में दिखाई देंगे। यह भोपाल गैस त्रासदी से प्रेरित है और इसमें बाबिल खान, के के मेनन और दिव्येंदु शर्मा भी नजर आएंगे। इसके अलावा आर माधवन के पास कुछ हिंदी और तमिल फिल्में पाइपलाइन पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+