धनुष के साथ बेड सीन्स के सवाल पर मालविका मोहनन ने दिया करारा जवाब, बोलीं- दिमाग में बस यही सब चलता है...

एक यूजर ने मालविका से सवाल करते हुए पूछा कि उन्होंने फिल्म 'मारन' में इंटिमेट सीन को कितनी बार शॉट किया था। इसके बाद मालविका मोहनन काफी गुस्सा हो गईं। उनका दिमाग ठनक गया और एक्ट्रेस ने यूजर को करारा जवाब दिया।

मुंबई, 25 मईः साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक मालविका मोहनन इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। लोगों की जुबान पर मालविका का नाम सुनाई दे रहा है और वह हर जगह चर्चा का विषय भी बनी हुई हैं। आपको बता दें कि मालविका मोहनन न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस हैं बल्कि वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में मालविका मोहनन ने ट्विटर पर फैंस के साथ अपना एक सवाल-जवाब का सेशन रखा था। एक्ट्रेस ने कई फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक यूजर ने मालविका से सवाल करते हुए पूछा कि उन्होंने फिल्म 'मारन' में इंटिमेट सीन को कितनी बार शॉट किया था। इस सवाल को देखने के बाद मालविका काफी गुस्सा हो गईं। उनका दिमाग ठनक गया और एक्ट्रेस ने यूजर को करारा जवाब दिया।

malavika mohanan

इंटिमेट सीन्स पर जमकर बोलीं मालविका
आपको बता दें कि फिल्म 'मारन' में धनुष और मालविका मोहन के बीच एक बेड सीन था। फैन ने सीन का स्क्रीन प्रिंट लिया और पूछा कि ये बेड सीन कितनी बार फिल्माया गया था। फिल्म 'मारन' में इंटिमेट सीन्स देने के सवाल का जवाब देते हुए मालविका ने कहा- आपके सिर के अंदर सच में एक दुखद जगह मौजूद है। आपका दिमाग दिनभर इसी तरह की बातें सोचता होगा। वहीं मालविका के फैन्स एक्ट्रेस द्वारा दिए गए करारे जवाब की तारीफ कर रहे हैं। मालविका का ये जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग कमेंट्स कर मालविका के करारे जवाब की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस तरह के गंदे आदमी को आपने अच्छा जवाब दिया। वहीं एक यूजर ने लिखा- इस तरह के लोगों को तो समाज का हिस्सा ही नहीं बनाना चाहिए।

ये है मालविका की अगली फिल्म
मालविका मोहनन इन दिनों अपकमिंग हिंदी फिल्म 'युध्रा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में मालविका सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल के साथ नजर आने वाली हैं। मालविका को बॉलीवुड की फिल्मों में देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं। आपको बता दें कि मालविका को आखिरी बार धनुष के साथ फिल्म 'मारन' में देखा गया था। फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+