'पुष्पा 2' के एक्टर्स और डायरेक्टर को मिली भयंकर फीस, अल्लू अर्जुन के पैसे सुन बोल उठेगें 'अरी मोरी दइया'
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 रिलीज के बाद से ही धूम मचाए हुए है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भारत में ही 500 करोड़ रुपए के पार चला गया है। वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो ये 900 करोड़ के आंकड़ें को क्रॉस कर दिया है। फिल्म की कमाई देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। वो इसलिए क्योंकि इस हफ्ते कोई भी बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं लगी है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बज के बीच फिल्म के एक्टर्स यानी अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल और डायरेक्टर सुकुमार की फीस का पता चला है। बता दें, अल्लू भी अब फिल्मों के प्रॉफिट में हिस्सा लेते हैं। वो अब फिल्मों के लिए कोई फीस नहीं चार्ज करते हैं। खबरें हैं कि रश्मिका को इस फिल्म के लिए पिछली बार से ज्यादा फीस मिली है।

अल्लू के पास जाएगा 40% हिस्सा
इंडिया टुडे की रिपोर्ट की माने तो, अल्लू अर्जुन के पास पुष्पा 2 के प्रॉफिट का 40% हिस्सा जाएगा। इस फिल्म के लिए उन्होंने मेकर्स से किसी भी प्रकार का साइनिंग अमाउंट या फीस नहीं ली। क्योंकि उन्होंने मुनाफे में हिस्सेदारी को चुना था। इसके पहले वाले पार्ट के लिए भी अल्लू ने फीस की जगह प्रॉफिट का ही हिस्सा लिया था। अल्लू के अलावा बॉलीवुड के कई एक्टर्स यही तरीका काफी पहले से अपना रहे हैं। बात करें रश्मिका की तो इस फिल्म के लिए उन्हें करीब 11-12 करोड़ रुपए की फीस मिली है। पुष्पा 1 के लिए उन्हें महज 3 करोड़ रुपए दिए गये थे। इस बार उनकी फीस में मेकर्स ने काफी उछाल दी है। सुकुमार और प्रोड्यूसर मैत्री मूवी मेकर्स के पास फिल्म के प्रॉफिट का 30-30% जाएगा।
पुष्पा 3 बनेगी
ख़ैर, पुष्पा 2 के बाद मेकर्स 'पुष्पा 3 द रैम्पेज' लेकर आने वाले हैं। इसके बारे में फिल्म की एंडिंग में उन्होंने हिंट भी दे दिया है। खबरें है कि इस फिल्म में विजय देवरकोंडा विलन के रोल में दिखाई देंगे। हालांकि इस फिल्म पर काम साल 2028 या 2029 पर शुरू होगा। क्योंकि अभी फिल्म की टीम और अल्लू पुष्पा से ब्रेक लेना चाहते हैं। वहीं, डायरेक्टर सुकुमार भी अपनी नई फिल्म पर काम करने वाले हैं। इसमें रामचरण लीड रोल में होंगे।












Click it and Unblock the Notifications