'पुष्पा 2' भगदड़ मामले में घायल 8 साल के बच्चे का हुआ ऐसा हाल, अस्पताल का बड़ा बयान, क्या करेंगे अल्लू अर्जुन?

Pushpa 2 Stampede News: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 रिलीज के 13 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने कई नए रिकॉर्ड्स भी बना लिए हैं। हालांकि फिल्म के लीड एक्टर की परेशआनियां खत्म नहीं हो रही हैं।

फिर मुसीबत में फंसे अल्लू अर्जुन
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के मामले में गत 13 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी। दूसरी तरफ खबर है कि हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में घायल हुआ बच्चा अभी भी गंभीर हालत में है। घायल बच्चे को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

Pushpa 2 allu arjun

8 साल के श्री तेज की हालत गंभीर
हैदराबाद के केआईएसएस अस्पताल ने गत 17 दिसंबर 2024 को हेल्थ बुलेटिन जारी कर 8 साल के श्री तेज की हालत के बारे में लोगों को बताया है। हेल्थ बुलेटिन में बतायागया है कि वह बच्चा आईसीयू में ही है और उसकी न्यूरोलॉजिकल कंडीशन में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

क्या कहा अस्पताल के डॉक्टरों ने?
डॉक्टरों के अनुसार घायल बच्चा ऑक्सीजन और प्रेशर के मिनिमल सपोर्ट के साथ मैकेनिकल वेंटिलेशन पर था। इसके अलावा उसे वेंटिलेटर से हटाने के लिए ट्रेकियोस्टोमी (एक प्रोसेस जिसमें सांस लेने की सुविधा के लिए विंड पाइप में सर्जरी के द्वारा एक पाइप डाला जाता है) पर विचार किया जा रहा है। उसका बुखार कम हुआ है।

लो ऑक्सीजन सेचुरेशन और सांस लेने में दिक्कत
अस्पताल के बयान में कहा गया है कि बच्चे को गत 4 दिसंबर 2024 को लो ऑक्सीजन सेचुरेशन और सांस लेने में दिक्कत होने के साथ अस्पताल में लाया गया था। इसके बाद गत 10 दिसंबर 2024 को उसका ब्रिदिंग सपोर्ट हटा दिया गया था लेकिन रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस की वजह से उसे गत 12 दिसंबर 2024 को फिर से इंटुबैषण करना पड़ा।

पुलिस ने कहा- बच्चे का ब्रेन हो गया था डेड
वहीं इस मामले की जांच करते हुए हैदराबाद शहर के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने अस्पताल का दौरा किया था और बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टरों से मुलाकात की थी। इसके बाद पुलिस की तरफ से बताया गया था कि भगदड़ के दौरान सांस लेने की कमी के कारण 8 साल के श्री तेज का ब्रेन डेड हो गया था और उसे अभी ठीक होने में काफी समय लगेगा।

हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची थी भगदड़
हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' गत 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उससे ठीक एक दिन पहले यानी 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में इस फिल्म का पेड प्रीमियर रखा गया था। इस दौरान अल्लू अर्जुन भी थिएटर में पहुंचे थे।

भगदड़ में महिला की मौत और बेटा गंभीर रूप से घायल
अल्लू अर्जुन को देखते ही थिएटर में भगदड़ मच गई थी जिसमें 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी और उनका 8 साल का छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। जानकारी के अनुसार इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने पहले फिल्म पुष्पा 2 के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+