'पुष्पा 2' के प्रीमियर पर मची भगदड़, अल्लू अर्जुन के लिए बेकाबू हुई भीड़, एक महिला की मौत, 2 की हालत गंभीर
Pushpa 2: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' आज यानी 5 जिसंबर 2024 क सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। लोगों को लंबे समय से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार था। फिल्म को ओपनिंग डे पर ही ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है।
'पुष्पा 2' के प्रीमियर पर मची भगदड़
इसी बीच फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि गत 4 दिसंबर 2024 (गुरुवार) को हैदराबाद में फिल्म का प्रीमियर हुआ था जिसमें भगदड़ मच गई थी। हैदराबाद के संध्या थिएटर के बाहर भगदड़ मच गई थी जिसमें एक महिला की मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

अल्लू अर्जुन को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी
सिनेमाघर में ये अफरा-तफरा तब मची, जब स्क्रीनिंग के दौरान अल्लू अर्जुन को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी। खबर है कि हैदराबाद के आरटीसी चौराहे पर स्थित संध्या थिएटर में फिल्म 'पुष्पा 2' का प्रीमियर शो हुआ था जिसमें 39 साल की एक महिला की जान चली गई है। वहीं एक लड़के ही हालत गंभीर है। कहा जा रहा है कि वो उस महिला का छोटा बेटा है।
भगदड़ में एक महिला की मौत, 2 की हालत गंभीर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलसुखनगर की रहने वाली रेवती नामक महिला अपने पति भास्कर और दो बच्चों के साथ फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर में शामिल हुई थीं। रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर थिएटर में अफरा-तफरी मच गई थी, जब फिल्म के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन जो कि उस समय थिएटर में ही मौजूद थे, कि एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
थिएटर से भगदड़ का वीडियो वायरल
थिएटर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस और आसपास के लोग पीड़ित महिला की मदद के लिए दौड़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि थिएटर से अस्पताल ले जाने से पहले रेवती को सीपीआर देने की कोशिश भी की गई थी। वहीं उस महिला के छोटे बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। आपको बता दें कि रेवती को भगदड़ में गंभीर चोट आई थी जिसके चलते थिएटर में ही उनकी मौत हो गई थी।
अल्लू अर्जुन को देख भीड़ हुई बेकाबू
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, जब अल्लू अर्जुन के उस थिएटर में आने की खबर फैली तो भीड़ बेकाबू हो गई थी। कई लोग एक्टर के करीब जाने के लिए आपस में ही हाथापाई करने लगे थे। इस तरह के हालात को देखकर एक्टर की सुरक्षा के लिए उन्हें पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने घेरा हुआ था।
पुलिस ने लोगों को किया लाठीचार्ज
वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करते हुए भी देखा जा सकता है। अल्लू अर्जुन भी थिएटर के अंदर थे, ऐसे में पुलिस ने किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करके एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी थी।अल्लू अर्जुन अपनी कार की सनरूफ से बाहर निकलते हैं और भीड़ की तरफ हाथ भी हिलाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications