देश के बड़े शहरों में आसमान छू रहे 'पुष्पा 2' की टिकट के दाम, अल्लू अर्जुन की फिल्म को मिली जबरदस्त ऑक्यूपेंसी
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 लंबे इंतजार के बाद अब रिलीज हो गई है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। सुबह के शो से लेकर लेट नाइट शो भी हाउसफुल जा रहे हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की रिलीज के तीन साल बाद अब 'पुष्पा 2' मूवी थिएटर में रिलीज हुई है। इसी वजह से फिल्म का जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म के टिकट भी महंगी हैं।
देश के बड़े शहरों की बात करें तो यहां टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं। नोएडा में ठीक सिनेमाघर में अगर आप फिल्म देखने जाने का प्लान करते हैं तो यहां 250-590 रुपए तक खर्च कर करने पड़ेंगे। दिल्ली में पुष्पा 2 देखने के लिए 500 रुपए से 1130 रुपए खर्च करने होंगे। इसी फिल्म के लिए मुंबई में 450 रुपए से लेकर 1400 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, कोलकाता में 370 रुपए से 710 रुपए की टिकट है। लेकिन अहमदाबाद में इसी फिल्म के दर्शकों को देखने 390-900 रुपए खर्च करने होंगे। टिकट की प्राइस की आकड़े बुक माय शो (5 दिसंबर) के हैं।

लीक हुई फिल्म
इन सबके बीच 'पुष्पा 2' के मेकर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो ये फिल्म पायरेसी साइटों पर ऑनलाइन लीक हो गई है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की ये फिल्म अब आसानी से कई वेबसाइट्स पर डाउनलोड की जा रही है। इसमें tamilrockers, Filmizila और tamilblasters जैसी साइट शामिल हैं। इसमें कोई भी फिल्म को 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p, एचडी वर्जन में डाउनलोड कर देख सकते हैं।
गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म
हालांकि फिल्म को इस तरह से डाउनलोड कर देखना बिल्कुल गलत है और वनइंडिया हिंदी इसको सपोर्ट नहीं करता है। आपको बता दें कि लोग फिल्म 'पुष्पा 2' के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी धमाकेदार ओपनिंग ने ये साबित भी कर दिया है। करीब 500 करोड़ के बजट में बनी 'पुष्पा 2' को चार दिनों का एक्सटेंडेड वीकेंड मिला है।












Click it and Unblock the Notifications