Pushpa 2: 'पुष्पा 2' ने ओटीटी पर बनाया ऐसा खास रिकॉर्ड, 5 दिनों में कर दिया ये बड़ा कमाल
Pushpa 2: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाती नजर आ रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'पुष्पा 2' का दबदबा देखने को मिल रहा है। सिर्फ 5 दिन के अंदर इस फिल्म ने ओटीटी पर नया रिकॉर्ड बना लिया है।
दिसंबर 2024 में रिलीज हुई थी 'पुष्पा 2'
5 दिसंबर 2024 को अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद थिएटर्स में ही कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। ये फिल्म हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी बन चुकी है जिसने दुनियाभर में 1741 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है।

'पुष्पा 2' ने ओटीटी पर बनाया रिकॉर्ड
-फिलहाल 'पुष्पा 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना कमाल दिखा रही है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर गत 30 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी। 5 दिनों बाद भी ये फिल्म ओटीटी पर वर्ल्डवाइड लेवल पर ट्रेंड कर रही है।
-फिल्म 'पुष्पा 2' ओटीटी पर नॉन इंग्लिश कैटेगरी में 5.8 मिलियन व्यूज के साथ दूसरे नंबर पर लगातार ट्रेंड कर रही है। ऐसा करने वाली ये पहली हिंदी फिल्म बन गई है।
-जानकारी के अनुसार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को रीलोडेड वर्जन के साथ ओटीटी पर रिलीज किया गया है। इससे पहले मेकर्स ने सिनेमाघरों में भी रीलोडेड वर्जन दिखाना शुरू किया था।
-इस समय ओटीटी पर फिल्म 'पुष्पा 2' का टोटल ड्यूरेशन 3 घंटे 44 मिनट का हो गया है। 23 मिनट के रीलोडेड वर्जन के साथ इस फिल्म को देखा जा सकता है।
'पुष्पा 2' का टोटल कलेक्शन
फिल्म 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'पुष्पा 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 1233.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1741.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।












Click it and Unblock the Notifications