Pushpa 2 Leaked Online: रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई 'पुष्पा 2', लोग HD प्रिंट में ऐसे कर रहे हैं डाउनलोड

Pushpa 2 Online Leak: साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' आज यानी 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार था। फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद से ही लोग इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

'पुष्पा 2' सिनेमाघरों में मचा रही धूम
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की रिलीज के तीन साल बाद अब 'पुष्पा 2' मूवी थिएटर में रिलीज हुई है जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघर का रुख कर रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर ही इस बात का साफ पता चल चुका था।

pushpa 2

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को लेकर बड़ी खबर
वहीं 'पुष्पा 2' के सिनेमाघरों में सुपरहिट साबित होने के कुछ ही घंटों के अंदर इससे जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म पायरेसी साइटों पर ऑनलाइन लीक हो गई है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल की ये फिल्म अब आसानी से कई वेबसाइट्स पर डाउनलोड की जा रही है।

रिलीज के कुछ घंटों बाद लीक हुई 'पुष्पा 2'
'पुष्पा 2' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। मेकर्स की मानें तो ये फिल्म वर्ल्डवाइड 250 करोड़ रुपए से ज्यादा की ओपनिंग करेगी। हालांकि उससे पहले फिल्म के मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। दरअसल ये फिल्म फुल एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक हो गई है।

पायरेसी प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में हो रही डाउनलोड
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' इबोम्मा, मूवीरुलज, तमिलरॉकर्स, फिल्मीजिला, तमिलयोगी, तमिलब्लास्टर्स, बॉली4यू, जैशा मूवीज, 9एक्समूवीज और मूवीजडा जैसे पायरेसी प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p, एचडी में डाउनलोड कर लोग फ्री में देख रहे हैं।

500 करोड़ के बजट में बनी 'पुष्पा 2'
हालांकि फिल्म को इस तरह से डाउनलोड कर देखना बिल्कुल गलत है और वनइंडिया हिंदी इसको सपोर्ट नहीं करता है। आपको बता दें कि लोग फिल्म 'पुष्पा 2' के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी धमाकेदार ओपनिंग ने ये साबित भी कर दिया है। करीब 500 करोड़ के बजट में बनी 'पुष्पा 2' को चार दिनों का एक्सटेंडेड वीकेंड मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+