मंडे टेस्ट में अव्वल नंबरों से पास हुई 'पुष्पा 2', अल्लू अर्जुन की फिल्म ने गिरावट के बावजूद की कर्री कमाई
Pushpa 2 Box Office Collection Day 5: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके बाद से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए-नए रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए। फिल्म का बज पहले से बना हुआ था। फिल्म को रिलीज 5 दिन हुए हैं और इसने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
ट्रेड ट्रैक साइट सैकनिल्क की माने तो पुष्पा 2 ने पहले दिन 164.25 करोड़, दूसरे दिन 93.8 करोड़, तीसरे दिन 119.25 करोड़, चौथे दिन 141.05 करोड़ और पांचवें दिन 64.5 करोड़ की कमाई की है। हालांकि पांचवें दिन यानी मंडे को इसकी कमाई में 54.27% की गिरावट देखने को मिली। लेकिन जितना पैसा पुष्पा 2 ने कमाए हैं, सोमवार को अभी तक किसी और फिल्म ने नहीं कमाए हैं।

मंडे को 100 करोड़ हुआ दुनियाभर से क्लेक्शन
साउथ की फिल्मों के ट्रेड को ट्रैक करने वाले एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने भी पुष्पा 2 की कमाई की जानकारी दी। उनके मताबिक फिल्म ने पहले सोमवार को दुनियाभर से 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की है।
फिल्म का अबतक का कलेक्शन (भारत)
तेलुगु - 211.7 करोड़
हिंदी - 331.7 करोड़
तमिल - 34.45 करोड़
कन्नड़ - 4.05 करोड़
मलयालम - 11.2 करोड़
टोटल - 593.1 करोड़
2000 करोड़ पहुंचेगी कमाई
फिल्म जिस हिसाब से कमाई कर रही है, इसे देखते हुए ट्रेड पंडितों को उम्मीद है कि पुष्पा 2 जल्द ही हजार करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है। फिल्म की टिकट भी मेकर्स ने आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में बढ़ाई थी। दरअसल, ये स्टेट अल्लू अर्जुन का गढ़ है। सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग उनकी यहीं है। ऐसे मेकर्स ने प्लान किया कि टिकट के दाम बढ़ा कर ज्यादा पैसा खींच सकें। हुआ भी ऐसा, सरकार ने टिकट के दाम बढ़ाए और फिल्म की कमाई भी बढ़ गई। इसके अलावा विदेशों में भी अल्लू की फिल्म खूब कमाई कर रही है। ट्रेड गलियारों में खबरे है कि इसका कलेक्शन दुनियाभर में 2000 करोड़ रुपए तक जा सकता है।
पुष्पा 3 भी बनेगी
ख़ैर, पुष्पा 2 के बाद मेकर्स 'पुष्पा 3 द रैम्पेज' लेकर आने वाले हैं। इसके बारे में फिल्म की एंडिंग में उन्होंने हिंट भी दे दिया है। हालांकि इस फिल्म पर काम साल 2028 या 2029 पर शुरू होगा। क्योंकि अभी फिल्म की टीम और अल्लू पुष्पा से ब्रेक लेना चाहते हैं। वहीं, डायरेक्टर सुकुमार भी अपनी नई फिल्म पर काम करने वाले हैं। इसमें रामचरण लीड रोल में होंगे।












Click it and Unblock the Notifications