Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने 19वें दिन रचा ऐसा इतिहास, शाहरुख-सलमान-आमिर की कर दी छुट्टी

Pushpa 2 Box Office Collection Day 19: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' गत 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई था जिसका क्रेज आज भी लोगों के अंदर नजर आ रहा है। 'पुष्पा 2' का फीवर फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।

'पुष्पा 2' ने रचा ऐसा इतिहास
इस फिल्म ने सभी भाषाओं में दमदार कमाई की है और हिंदी भाषा में तो इसने कई सारे रिकॉर्ड्स ब्रेक कर दिए हैं। 'पुष्पा 2' ने इतिहास रच दिया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने वो कर दिखाया जो अभी तक शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान की फिल्म तक नहीं कर पाई है।

Pushpa 2 Box Office Collection

'पुष्पा 2' ने की 700 करोड़ क्लब में एंट्री
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक 'पुष्पा 2' ने 700 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रपए से अधिक की कमाई कर ली है। ऐसे में ये मूवी 700 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई है।

'पुष्पा 2' ने 700 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया
इससे पहले राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' ने 627.50 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी थी। वहीं अब फिल्म 'पुष्पा 2' ने 700 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस करके एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।

'पुष्पा 2' के 19वें दिन की कुल कमाई
इस फिल्म ने हिंदी भाषा में पहले हफ्ते में 433.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे हफ्ते में 199 करोड़ रुपए का बिजनेस किया और तीसरे हफ्ते में 60 करोड़ रुपए की कमाई की थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 19वें दिन 12 करोड़ रुपए की कमाई की है और इसी के साथ 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

अल्लू अर्जुन की कानूनी परेशानियां
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' जहां बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, वहीं मूवी के रिलीज के बाद से ही एक्टर विवादों में घिरे हुए हैं। दरअसल संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत के बाद से ही एक्टर कानूनी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+