Pushpa 2: 15वें दिन 'पुष्पा 2' ने लगाई ऐसी दौड़, वर्ल्डवाइड कमाए इतने पैसे, अब रचेगी नया इतिहास
Pushpa 2 Box Office Collection Day 15: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी छलांग लगाई है कि अब उसको पकड़ पाना नामुमकिन सा लग रहा है। फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है।
'पुष्पा 2' की जमकर हो रही तारीफ
'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर अब भी मजबूती से टिकी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15वें दिन के अंत तक, फिल्म की भारत में कुल कमाई 1000 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है और इसकी जमकर तारीफ भी हो रही है।

'पुष्पा 2' की 15वें दिन की कुल कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार15वें दिन फिल्म ने लगभग 17.75 करोड़ रुपए की कमाई की है। ऐसे में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कुल कमाई 990.7 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है।
हिंदी भाषा में फिल्म ने 621.6 करोड़ रुपए कमाए
हिंदी भाषा में फिल्म ने अब तक 621.6 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। वहीं तेलुगू भाषा में इस फिल्म ने 295.6 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। तमिल भाषा में फिल्म ने 52.4 करोड़, कन्नड़ में 7.13 करोड़ रुपए और मलयालम में 13.97 करोड़ रुपए की कमाई की है।
1397 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कारोबार
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन की ये एक्शन-ड्रामा फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। वहीं इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 1397 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। हालांकि कई दूसरी रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 1500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है।
हिंदी बेल्ट में 'पुष्पा 2' का भौकाल
फिल्म 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन से ही छप्पड़फाड़ कमाई शुरू कर दी थी। खासतौर पर हिंदी बेल्ट में तो 'पुष्पा 2' ने भौकाल मचाया हुआ है। फिल्म हिंदी भाषा में भी जमकर कमाई कर रही है। आपको बता दें कि ये फिल्म पांच भाषाओं तमिल, तेलुगू, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में रिलीज हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications