Shubh के सपोर्ट में उतरे रैपर डिनो जेम्स, सिंगर को बताया 'महान आर्टिस्ट', चंद मिनटों में डिलीट किया पोस्ट

पंजाबी-कनैडियन सिंगर शुभ के कई इंडिया कॉन्सर्ट्स रद्द कर दिए गए हैं। इस बीच मशहूर सिंगर डीनो जेम्स ने शुभ का खुलकर सपोर्ट कर खुद ही अपनी मुश्किलें बढ़ा ली।

Shubh Controversy: भारत और कनाडा के बीच इस वक्त विवाद खड़ा हो गया। इस बीच मशहूर पंजाबी-कनैडियन सिंगर शुभ ने भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने मैप से जम्मू-कश्मीर और पंजाब को हटा दिया। जिसके बाद सिंगर का इंडिया टूर कैंसिल कर दिया गया। अब सोशल मीडिया पर लोग उन पर खालिस्तानी होने का आरोप लगा रहे हैं।

शुभ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारत का मैप शेयर किया था। जिसमें जम्मू-कश्मीर और पंजाब नहीं थे। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर कर सेव पंजाब कैप्शन पर लिखा। इसके बाद से लगातार उनके तमाम फैंस सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर रहे हैं। इस बीच मशहूर सिंगर और रैपर डिनो जेम्स ने शुभ के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया लेकिन चंद मिनटों बाद ही उन्हें डिलीट करना पड़ा।

dino james

सिंगर शुभ को लेकर हो रहे विवादों के बीच डिनो जेम्स ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि, ''शुभ के महान आर्टिस्ट है, दुर्भाग्य की बात है कि भारत में होने वाला उनका उन शो रद्द हो गया है। लेकिन कोई बात नहीं है, अगर दोबार फिर कभी आपका शो होगा तो यकीनन में लाइन में सबसे आगे खड़ा रहूंगा।" डिनो ने जैसे ही ये पोस्ट शेयर किया तो फैंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया।

डिनो जेम्स को इसके बाद अपना पोस्ट डिलीट करना पड़ा और फिर उन्होंने एक वीडियो और इंस्टा स्टोरी शेयर कर इस पर सफाई दी। वीडियो में सिंगर ने कहा, ''सुबह जो मैंने पोस्ट किया, उसका मकसद सिर्फ आर्टिस्ट टू आर्टिस्ट था। बीते 2 दिनों में क्या कुछ कुछ हुआ मुझे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मैं इस मामले के लिए हाथ जोड़कर आप सबसे माफी मांगता हूं। मैं भारत विरोधी नहीं हूं और न ही मैं देश के विरोध में किसी को सपोर्ट करता हूं। भारत मेरी मातृभूमि है और इस देश से मुझे सब कुछ मिला है। मैं आज जो भी हूं भारत की बदौलत हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+