ये है वो शख्स जिसने पंजाबी सिंगर अल्फाज पर किया जानलेवा हमला, जानें इस शख्स ने कैसे किया सिंगर पर अटैक?

पंजाबी सिंगर अल्फाज पर शनिवार रात को जानलेवा हमला किया गया है। जिसकी जानकारी मशहूर सिंगर हनी सिंह ने दी। अल्फाज का हनी सिंह से काफी अच्छा कनेक्शन है।

मुंबई, 3 अक्टूबर: पंजाब इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। जहां मई में सिद्धू मुसेवाला की हत्या कर दी गई थी। वहीं अब एक और सिंगर अमनजोत सिंह पन्नू उर्फ अल्फाज पर हमला किया गया। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर खुद हनी सिंह ने दी। हालांकि उन्होंने कुछ देर बाद ये पोस्ट सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया। चलिए अब आपको बताते हैं कि आखिर पंजाबी सिंगर अल्फाज कौन हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरूआत कैसे की।

अल्फाज सिंह का जन्म

अल्फाज सिंह का जन्म

बता दें कि अल्फाज सिंह का असली नाम अमनजोत सिंह पंवार है। सिंगर अल्फाज सिंह का जन्म 1 जनवरी, 1989 को पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ था। अल्फाज का हनी सिंह से खास कनेक्शन रहा है। हनी सिंह की एल्बम 'हाय मेरा दिल से' से अल्फाज की आवाज को पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने हनी सिंह के साथ कई गाने गाए।

सिद्धु मुसेवाला के हैं बिग फैन

हनी सिंह और अल्फाज ने मिलकर कुल 14 गाने गाए हैं। अल्फाज को बचपन से ही सिंगिंग में रूचि है और उन्होंने 12वीं पास करने के तुरंत बाद ही गाना शुरू कर दिया था। इसके अलावा अल्फाज ने 12 साल की उम्र से गाना लिखना शुरू कर दिया था। बताया जाता है कि अल्फाज सिद्धू मुसेवाला के बिग फैन हैं।

हनी सिंह से है गहरा नाता

बताया जाता है कि अल्फाज अब तक अपने करियर में 2500 से ज्यादा गाने गा चुके हैं। उनको अपने पहले गाने की कमाई 25 हजार रुपये मिली थी। लेकिन, अल्फाज ने अपनी पहली कमाई के पैसे हनी सिंह को दे दिए। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका हनी सिंह से कितना गहरा नाता है।

अल्फाज सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव

इसके अलावा पंजाबी सिंगर अल्फाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर रोज अपनी आवाज में गाए गाने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इंस्टाग्राम में उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। हालांकि इस बीच 1 अक्टूबर की रात उन पर जानलेवा हमला हुआ। ये खबर सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

इस शख्स ने किया अल्फाज पर हमला

इस शख्स ने किया अल्फाज पर हमला

दरअसल 1 अक्टूबर की रात अल्फाज अपने कुछ दोस्तों के साथ मोहाली लैंडरन रोड पर एक ढाबे पर गए। इस दौरान ढाबे में मालिक और एक ग्राहक के बीच पैसों को लेकर झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि उस कस्टमर ने अल्फाज से ढाबे मालिक को समझाने को कहा था, लेकिन अचानक बीच में वह शख्स ढाबे का टैम्पो लेकर भागने लगा और गाड़ी के सामने अल्फाज आ गए। उस शख्स ने बिना कुछ सोचे समझे अल्फाज पर ही हमला कर दिया। जिसके बाद सिंगर को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक जिस शख्स ने अल्फाज पर हमला किया उसका नाम विक्की है। फिलहाल पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+