Pulkit-Kriti: पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी में शामिल होंगी ये बड़ी हस्तियां, तैयार किया ये खास मेन्यू
Pulkit Samrat Kriti Kharbanda Wedding: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। 15 मार्च को ये कपल हरियाणा के मानेसर में शादी सात फेरे लेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति और पुलकित की शादी की रस्में 13 मार्च से ही शुरू हो गई थीं। इस शादी में दोनों के करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए। बताया जा रहा है कि कपल करीब 200 लोगों की मौजूदगी में फेरे लेने वाला है। वहीं हिंदी सिनेमा से कुछ बड़े सितारे भी शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक, कृति और पुलकित की शादी में बॉलीवुड से अली फजल, ऋचा चड्ढा, शिबानी दांडेकर, फरहान अख्तर, वरुण शर्मा और फिल्म मेकर जोया अख्तर समेत कई बड़े सितारे हिस्सा लेंगे। वहीं कपल ने शादी में किसी चीज की कमी नहीं छोड़ी है। 200 लोगों के लिए उन्होंने खास मेन्यू रखा है।
कृति और पुलकित की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। कपल की हल्दी दोपहर में होगी और शादी समारोह शाम को आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा मेन्यू की बात करें तो, कोलकाता, वाराणसी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसी जगहों से खास पकवान का इंतजाम किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस जोड़े ने अपने खास दिन के लिए पेस्टल थीम चुना है।
पुलकित सम्राट, जिनकी पहले सलमान खान की मुंह बोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी हुई थी वह अब कृति के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने कृति के साथ फिल्म वीरे की वेडिंग, तैश और पागलपंती जैसी फिल्मों में काम किया है। साल 2019 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर कपल एक दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। खैर अब दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फैंस को इंतजार है कि दोनों आखिर कब शादी की तस्वीरें शेयर करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications