प्रियंका चोपड़ा का कमबैक हुआ पक्का, राजामौली और महेश बाबू की फिल्म में आएंगी नजर, ऐसा होगा किरदार
SSMB29 upadte: साउथ सिनेमा की फिल्में चर्चा में रहती हैं। हाल ही में सुपरस्टार महेश बाबू और निर्देशक एस.एस. राजामौली अपनी अपकमिंग फिल्म SSMB29 में काम कर रहे हैं। ये फिल्म भी चर्चा में है। यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में है, क्योंकि इसे राजामौली के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। मेकर्स पहले ही संकेत दे चुके हैं कि फिल्म का आधिकारिक शीर्षक नवंबर 2025 में घोषित किया जाएगा। फैंस इस अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा के नाम से मचा बवाल
काफी समय से यह अफवाह चल रही थी कि बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास इस फिल्म में नजर आ सकती हैं। ये इनका बॉलीवुड में कमबैक भी माना जा रहा है। हाल ही में महेश बाबू की एक मजेदार ट्विटर पोस्ट ने इन अटकलों को और पुख्ता कर दिया है। महेश ने निर्देशक राजामौली के साथ सोशल मीडिया पर एक हल्की-फुल्की बातचीत की, जिसने फैंस के बीच उत्साह और बढ़ा दिया।
ट्विटर पर शुरू हुई मजेदार बातचीत
महेश बाबू ने ट्वीट कर लिखा, "अब नवंबर आ गया है।" जिस पर राजामौली ने जवाब दिया, "हां, क्या इस महीने सिनेमा की समीक्षा करेंगे?" इसके बाद महेश ने उन्हें याद दिलाया कि उन्होंने नवंबर में कुछ बड़ा वादा किया था। राजामौली ने जवाब दिया कि वे धीरे-धीरे अपडेट साझा करेंगे। इसी बीच महेश ने लिखा, "हमारी देसी गर्ल जनवरी से हैदराबाद की हर गली पोस्ट कर रही हैं," और साथ ही प्रियंका चोपड़ा को टैग कर दिया।
प्रियंका और पृथ्वीराज की मस्ती भरी प्रतिक्रिया
महेश के इस ट्वीट पर प्रियंका ने मजाकिया अंदाज़ में जवाब दिया, "हीरो, क्या मैं तुम्हारे साथ शेयर की गई सारी स्टोरीज लीक कर दूं?" वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी बातचीत में शामिल होकर कहा कि अगर यह चर्चा ऐसे ही चलती रही तो उनका परिवार शक करने लगेगा कि वे बार-बार हैदराबाद क्यों जा रहे हैं।
फैंस को जल्द मिलेगा बड़ा सरप्राइज
इस हल्की-फुल्की बातचीत से यह लगभग तय माना जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। राजामौली ने संकेत दिया है कि फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट जल्द जारी होगा। अगर यह खबर सच साबित होती है, तो प्रियंका की यह फिल्म उनके करियर की सबसे खास भारतीय परियोजनाओं में से एक साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications