Parineeti-Raghav: क्या परिणीति-राघव की शादी में शामिल नहीं होंगी बहन प्रियंका चोपड़ा? सामने आई ये वजह

लंबे समय से लगातार चर्चा हो रही थी प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होंगी या नहीं। अब इसको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में सात फेरे लेंगे। रविवार को यह शादी पंजाबी रीति-रिवाज से दोपहर में होगी। कपल की शादी में उनके परिवार वाले और तमाम करीबी दोस्त शामिल होंगे। लंबे समय से चर्चा थी कि प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अपने बिजी शेड्यूल की वजह शादी में शामिल होंगे। अब ये भी पता चल गया है कि क्या एक्ट्रेस विदेश से शादी के उदयपुर आएंगी या नहीं।

13 मई 2023 को राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की दिल्ली में सगाई हुई थी। जिसमें तमाम बड़े नेता और बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा विदेश से दिल्ली पहुंची थी। लेकिन अब सूत्रों के मुताबिक, खबर आ रही है कि प्रियंका अपनी कुछ कमीटमेंट की वजह से शादी में शामिल नहीं होंगी। इससे पहले खबर आई थी कि प्रियंका के पति और परिणीति के जीजा निक जोनस अपने बिजी शेड्यूल की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे।

Priyanka Chopra

बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर स्थित ताज पैलेस होटल में शादी करेंगे। आज यानी 22 सितंबर की सुबह कपल और दोनों के परिवार वाले शादी के उदयपुर रवाना हो चुके हैं। जहां शादी की तैयार शुरू हो चुकी है। इससे पहले दिल्ली में कपल की मेहंदी सेरेमनी हुई थी और फिर रात में सूफी नाइट पार्टी रखी गई। जिसकी तमाम फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

परिणीति और राघव की शादी में टाइट सिक्योरिटी का खास ध्यान रखा गया है। सभी को नो-फोन पॉलिसी का पालन करना पड़ेगा। 23 सितंबर से संगीत और हल्दी रस्म की शुरूआत होगी। इसके बाद 24 सितंबर को एक्ट्रेस की चूड़ा रस्म होगी और वहीं राघव के सिर पर सहरा सजेगा। इसके बाद दिन में दोनों सात फेरे लेंगे और फिर 6 बजे एक्ट्रेस की विदाई हो जाएगी। फिलहाल उनके फैंस को शादी की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+