जॉन सीना के साथ रोमांस करेंगी प्रियंका चोपड़ा, WWE स्टार ने देसी गर्ल को ट्विटर पर कही ये बात

Priyanka Chopra and John Cena: WWE स्टार जॉन सीना ने ट्विटर पर एक न्यूज आर्टिकल शेयर करते हुए अपनी और प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म की घोषणा की है।

john cena

Priyanka Chopra and John Cena: इन दिनों एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के कई गंदे राज खोले थे। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर अपनी स्पाई थ्रिलर इंग्लिश वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय हनी हुई हैं। वहीं शो के रिलीज होने से पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन स्टूडियो के साथ एक और डील कर ली है। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा ने रेसलर और एक्टर जॉन सीना और फेमस एक्टर इदरीस एल्बा के साथ हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' साइन की है।

जॉन सीना ने प्रियंका चोपड़ा का किया स्वागत
WWE स्टार जॉन सीना ने ट्विटर पर एक न्यूज आर्टिकल शेयर करते हुए अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। जॉन सीना ने लिखा है- ऐसी ड्रीम टीम बनाने के लिए अमेजन स्टूडियो को थैक्यू। इदरीस एल्बा के साथ हेड्स ऑफ स्टेट पर काम करने और न्यूएस्ट कास्ट मेंबर, वर्ल्ड फेमस प्रियंका चोपड़ा का वेलकम करने के लिए मैं एक्साइटेड हूं।

प्रियंका चोपड़ा ने जॉन सीना को दिया ये जवाब
प्रियंका चोपड़ा ने भी जॉन सीना के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा है- वॉर्म वेलकम के लिए थैंक्यू जॉन सीना, मैं अब सेट पर जाने का इंतजार नहीं कर सकती! चलिए चलते हैं। आपको बता दें कि फिल्म इस साल मई महीने में फ्लोर पर आ जाएगी और इस फिल्म के डायेरक्टर इल्या नायशुल्लर हैं। फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर जोश एपेलबाउम और आंद्रे नेमेक हैं। फिलहाल फिल्म के प्लॉट को सीक्रेट रखा गया है।

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
इन समय प्रियंका चोपड़ा स्पाई थ्रिलर इंग्लिश वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन नजर आएंगे। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड एक्टर एंथोनी मैकी के साथ 'एंडिंग थिंग्स' नाम की एक फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा के पास बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' भी है। इस फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+