Citadel Budget: तगड़ा है प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' का बजट, करण जौहर को बनाने में लग जाएंगे कई साल

ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपकमिंग सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसका बजट इतना महंगा है कि इतने में बॉलीवुड की दस फिल्में बन जाएंगी।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Citadel Budget: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हिंदी सिनेमा में धमाल मचाने के बाद अब जल्द ही हॉलीवुड की सीरीज 'सिटाडेल' में जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखेंगी। लंबे समय बाद एक्ट्रेस स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरिंगी। इस सीरीज की खास बात यह है कि इस सीरीज के क्रिएटर रूसो ब्रदर्स हैं, जो एवेंजर्स जैसी सुपरहीरो फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में सिटाडेल को लेकर एक रिपोर्ट आई थी कि, इसे बनाने में मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है। इस सीरीज का बजट इतना महंगा है कि इसमें बॉलीवुड की दस फिल्में बन जाएं।

सिटाडेल हुई ओवर बजट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, प्रियंका की सीरीज सिटाडेल का बजट लगभग 2 सौ मिलियन डॉलर है। सिटेडल का शुरुआती बजट 160 मिलियन डॉलर रखा गया था, मगर बनते-बनते 75 मिलियन डॉलर और जुड़ गए। इस ओवर बजट की वजह है कि सीरीज में एनिमेशन का काफी इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा सीरीज के कुछ हिस्से री-शूट हुए हैं। ऐसे में ये सीटाडेल अब दुनिया की दूसरी सबसे महंगी सीरीज़ की लिस्ट में शामिल होगी। अमेज़न की पहली सबसे महंगी सीरीज़ है, 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स-द रिंग्स ऑफ पावर' है। अब इस बजट के मुताबिक इतने में करण जौहर की कई फिल्में बन जाएं।

बॉलीवुड माफियाओं पर एक्ट्रेस ने दिया बयान
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको में भी लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। इसमें भी एक्ट्रेस अपने एक्शन अवतार में एजेंट का किरदार निभा चुकी हैं। बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की राजनीति पर बयान दिया था। एक्ट्रेस ने कई सालों बाद खुलासा किया कि उन्हें इंडस्ट्री से किनारे किया जा रहा था इसी वजह से उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया। एक्ट्रेस के इस बयान से सिनेमा जगत में बवाल मचा है। लगातार तमाम सितारे एक्ट्रेस का खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। जिसमें कंगना रनौत, विवेक ओबेरॉय और शेखर सुमन जैसे तमाम बड़े सितारे शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+