'काम पर फोकस करना है रिश्ते में नहीं' शाहरुख खान संग 'डॉन' में काम करने पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा, कसा तंज
Priyanka Chopra On Don: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन चुकी है। इन दिनों एक्ट्रेस फिल्म 'सिटाडेल सीजन 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस सऊदी अरब में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में पहुंची। इस दौरान प्रियंका ने अपने करियर पर चर्चा करते हुए फिल्म डॉन का जिक्र किया।
प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट के दौरान शाहरुख खान संग फिल्म डॉन का अनुभव साझा किया। अभिनेत्री ने कहा कि 'डॉन' में काम करते हुए उन्होंने ताई ची सीखी थी। ताकि अपने रोल को काफी अच्छे से निभा सकें। उन्होंने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, "मैंने ताई ची की क्लासेस ली थीं और इसे सही तरीके से परफेक्ट करने के लिए कड़ी मेहनत की थी। 'डॉन' तक आते-आते मुझे यह समझ में आ गया था कि सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है मेरी कला पर ध्यान केंद्रित करना, न कि निर्देशक, सह-कलाकारों के साथ रिश्ते पर, या सेट पर आपका बर्ताव, बल्कि 'एक्शन' और 'कट' के बीच जो आप करते हो, वही मायने रखता है।"
प्रियंका ने आगे यह भी कहा, "लोगों को 'डॉन' में मुझे एक्शन करते हुए देखना बहुत अच्छा लगा। उस फिल्म में एक्शन सीक्वेंस में बहुत ट्रेनिंग की गई थी, और मैंने थोड़ा खून चखा। मुझे हथियार हाथ में लेकर अपने देश की रक्षा करते हुए बहुत अच्छा लगता है; और मैं क्या कह सकती हूं?"
प्रियंका चोपड़ा के इस बयान को शाहरुख खान संग उड़ी अफेयर की अफवाहों से जोड़ा जा रहा है। बता दें कि, फिल्म डॉन की शूटिंग के दौरान ऐसी खबरें थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि शाहरुख खान ने इन अफवाहों पर कभी रिएक्शन नहीं दिया।
प्रियंका चोपड़ा ने 'डॉन' में रोमा का किरदार निभाया था। फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने 2006 में शाहरुख़ ख़ान के साथ 'डॉन' का रीमेक बनाया था। फरहान अख्तर ने हाल ही में 'डॉन 3' की घोषणा की, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी लीड रोल में नजर आएंगी। हालांकि फिलहाल फिल्म को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई अपडेट साझा नहीं किया गया।












Click it and Unblock the Notifications