'खराब लेवल पर हुआ था ब्रेकअप', एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स के साथ रिलेशनशिप पर पहली बार बोलीं प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम कई एक्टर्स के साथ जोड़ा गया। अब एक्ट्रेस ने एक्स रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका काफी फायदा उठाया गया।

Priyanka Chopra On Relationships: ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकी प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से शादी कर के काफी खुश हैं। एक्ट्रेस की एक बेटी भी है जिसका नाम मालती मैरी जोनस है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपने एक्स रिलेशनशिप पर खुलकर बात की।
प्रियंका चोपड़ा ने एक्स रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू अपने पुराने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया। प्रियंका से पूछा गया कि क्या वो अपने रोमांटिक पार्टनर चुनने के लिए किसी खास पैटर्न को फॉलो करती हैं। इसके जवाब में प्रियंका ने कहा कि ऐसा कोई पैटर्न नहीं है। एक्ट्रेस ने अपनी सभी एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स को बढ़िया बताया।
'जो भी मेरी लाइफ में आया उनके साथ ब्रेकअप..'
बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा पॉडकास्ट में खुद को 'सीरियल मोनोगैमिस्ट' बताते हुए कहा, 'मैं एक के बाद एक रिलेशनशिप में आई थी। इस चक्कर में मैंने खुद को समय देना ही छोड़ दिया था। मैंने उन एक्टर्स को डेट किया जिनके साथ मैंने काम किया या सेट पर मिली। मैं उसकी तलाश में लोगों को फिट करने की कोशिश करती रही, फिर जो भी मेरी लाइफ में आया उनके साथ ब्रेकअप काफी खराब लेवल पर हुआ।'
इन एक्टर्स के साथ जुड़ा प्रियंका का नाम
प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में बातचीत कर आगे कहा, मैंने जिन लोगों को भी डेट किया वह सभी लोग बेहद शानदार थे। मैंने कुछ ही वक्त इन सबके साथ वक्त बिताया जो कि काफी अच्छा रहा। बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा शाहिद कपूर, हरमन बवेजा और शाहरुख खान संग जुड़ चुका है। एक्ट्रेस ने उन दिनों अपने लव अफेयर की वजह से खूब लाइमलाइट बटोरी।
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ अपनी अगली फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। 'जी ले जरा' भी तीन दोस्तों की लाइफ पर बनने वाली फिल्म है। जिसका डायरेक्शन फरहान अख्तर करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications