'कुछ नहीं करते एक्टर्स, लेकिन फिर भी...', Priyanka Chopra ने बताया कलाकारों का कड़वा सच

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड एक्टर्स को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ना सिर्फ बॉलीवुड में लोकप्रियता हासिल की बल्कि उन्होंने हॉलीवुड में भी धूम मचा रखी है। अब जल्द ही एक्ट्रेस हॉलीवुड फिल्म सिटाडेम में दिखाई देंगी। जिसका प्रमोशन करने में एक्ट्रेस काफी व्यस्त हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक्टर्स को लेकर बड़ी बात कही है।

प्रियंका चोपड़ा ने एक्टर्स को लेकर किए खुलासे

प्रियंका चोपड़ा ने एक्टर्स को लेकर किए खुलासे

जैनिस सिक्वेरा संग बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने एक्टिंग से जुड़ा एक कड़वा सच सामने लाकर रखा। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि लोग एक्टर्स को जरूरत से ज्यादा क्रेडिट देते हैं जबकि फिल्मों में एक्टर्स का रोल बहुत ही लिमिटेड होता है। ये सभी एक्टर्स कुछ भी नहीं करते हैं लेकिन फिर भी सभी फिल्मों का क्रेडिट यही ले जाते हैं।

बोलीं- 'एक्टर्स कुछ नही करते वो सिर्फ....'

बोलीं- 'एक्टर्स कुछ नही करते वो सिर्फ....'

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि, हम एक्टर्स को लोग बहुत क्रेडिट दे देते हैं जो नहीं देना चाहिए। एक्टर्स कुछ भी नहीं करते हैं। मैं हमेशा से यह बात कहती आई हूं कि, एक एक्टर कुछ भी नहीं करता है। एक्टर्स उस स्क्रिप्ट को पढ़ते हैं जो किसी और ने लिखी होती है। उन स्टेप्स पर डांस करते हैं जो कोई और कोरियोग्राफ करता है। यानी कि हम किसी और लिखे शब्दों को बोलते हैं।

'किसी और के गाए हुए गाने को भी...'

'किसी और के गाए हुए गाने को भी...'

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, 'किसी और के गाए हुए गाने को हम लिप सिंक करके गाते हैं। यहां तक कि हम फिल्म की मार्केटिंग भी करते हैं, जहां कोई और हम से सवाल कर रहा होता है। हम कपड़े भी किसी डिजाइनर द्वारा डिजाइन किए पहनते हैं। मेकअप भी कोई और करता है, तो मैं क्या कर रही हूं? कुछ भी तो नहीं।"

अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर बोलीं प्रियंका

अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर बोलीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने आगे अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि, 'मैं इस फिल्म में सिर्फ 30 सेकंड का किरदार निभा रही हूं जो कि, बहुत ही लिमिटेड है। फिल्मों में अपने किरदार को बखूबी निभाना भी एक बड़ी चुनौती है। जिसका प्रेशर हर कोई एक्टर नहीं झेल पाता। मेरा मानना है कि, हर एक्टर अच्छे ढंग से एक्टिंग नहीं कर सकता'।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'ऑल कमिंग बैक टू मी' को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में दिखाई देंगी। जिसमें प्रियंका चोपड़ा के अलावा आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+