'निक जोनस की पत्नी' बुलाने पर क्यों भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, कहा- अब भी महिलाओं के साथ...

'निक जोनस की पत्नी' बुलाने पर क्यों भड़कीं प्रियंका चोपड़ा? कहा- अब भी महिलाओं के साथ...

मुंबई, 17 दिसंबर: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा उतारा है। प्रियंका चोपड़ा एक समाचार आउटलेट पर जमकर भड़की हैं। असल में एक समाचार आउटलेट में 'निक जोनस की पत्नी' के तौर पर प्रियंका चोपड़ा का परिचय दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने 'निक जोनास की पत्नी' के रूप में संदर्भित करने के बाद उस मीडिया संस्थान को फटकार लगाई है और कहा है कि आज भी महिलाओं के साथ ऐसा कैसे हो सकता है। प्रियंका चोपड़ा दुनिया की 100 पावरफुल महिलाओं में से एक हैं। कई बड़ी मैगजीन की टॉप विमन में प्रियंका का नाम है। ऐसे में फिर भी प्रियंका की पहचान सिर्फ 'निक जोनस की पत्नी' बताना एक्ट्रेस को खटक गया है।

मुझे आज भी किसी की पत्नी के तौर पर देखा जा रहा...:प्रियंका

मुझे आज भी किसी की पत्नी के तौर पर देखा जा रहा...:प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने 'निक जोनास की पत्नी' के रूप में संदर्भित करने पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिपोर्ट्स पर निशाना साधा है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा है, ''ये काफी इंटरेस्टिंग बात है कि मैं दुनिया के सबसे आइकॉनिक फ्रैंचाइजी को प्रमोट कर रही हूं और मुझे आज भी किसी की पत्नी के तौर पर दिया जा रहा है।''

'क्या अभी भी महिलाओं के साथ ऐसा हो सकता है...'

'क्या अभी भी महिलाओं के साथ ऐसा हो सकता है...'

वहीं अपने इंस्टा स्टोरी पर न्यूज का एक और स्क्रीनशॉट शेयर कर प्रियंका ने बड़ा सवाल किया है। प्रियंका चोपड़ा ने पूछा, ''आप लोग मुझे प्लीज बताइए, कि अब भी महिलाओं के साथ ऐसा होगा? क्या मुझे अपने बॉयोडाटा में IMDB लिंक ऐड करना चाहिए अब?''

प्रियंका ने अपने पति निक जोनस को भी पूछा सवाल

प्रियंका ने अपने पति निक जोनस को भी पूछा सवाल

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर इन सारे सवालों को पूछते ही अपने पति निक जोनस को भी टैग किया है। यानी प्रियंका ने अपने पति से भी पूछा है कि 'प्लीज बताइए कि ये अब भी महिलाओं के साथ कैसे हो रहा है?' हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के भी दरार की खबर आई थी। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों का तलाक होने वाला है। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इन खबरों को गलत बताया था।

प्रियंका इस वक्त अपनी फिल्मों का कर रही हैं प्रमोशन

प्रियंका इस वक्त अपनी फिल्मों का कर रही हैं प्रमोशन

प्रियंका इस पूरे हफ्ते फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं और इसके बारे में निक के साथ-साथ कई प्लेटफॉर्म पर बात कर चुकी हैं। प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म 'The Matrix: Resurrections' के प्रमोशनल इवेंट में इन दिनों ज्यादा बिजी है। हाल ही में जैडा पिंकेट स्मिथ की रेड टेबल टॉक के 100वें एपिसोड में प्रियंका ने खुलासा किया कि निक फिल्म फ्रेंचाइजी के प्रशंसक थे।

जब फिल्म की शूट में नर्वस हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा

जब फिल्म की शूट में नर्वस हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने यह भी बताया कि कैसे बर्लिन में अपने को-एक्टर के साथ काम करते वक्त वो नर्वस हो गई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'एक शॉट से ठीक पहले मेरे पैर ठंडे पड़ गए थे। मेरे हाथ-पैर में पसीने आ गए थे। मुझे लगता है कि वह बहुत चालाक हैं।' बता दें कि प्रियंका अपकमिंग फिल्म 'The Matrix: Resurrections'को लेकर निक और एक्ट्रेस बहुत एक्साइटेड हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+