प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बेटी मालती मैरी की पहली झलक, लोगों ने कहा- ये तो पापा निक जोनस पर गई है

Priyanka Chopra Daughter: प्रियंका चोपड़ा ने मां बनने के बाद पहली बार अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की झलक अपने फैंस को दिखाई है।

Priyanka Chopra Daughter: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपनी शादीशुदा जिंदगी और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को लेकर काफी बिजी चल रही है। साथ ही पवह यूनिसेफ के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा काफी लंबे समय बाद अपने देश भारत आई थीं। यहां उन्होंने मुंबई में एक इवेंट में हिस्सा लिया था और साथ ही भारतीय व्यंजनों का भी जमकर स्वाद चखा था। अब प्रियंका चोपड़ा वापस अपने लॉस एंजलिस वाले घर पर पहुंच चुकी हैं जहां पर वह अपने पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी, मां मधु चोपड़ा, सास और सुसर के साथ रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी का चेहरा सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया है जिसके बाद वह सुर्खियों में छा गई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने मां बनने के बाद पहली बार अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की झलक अपने फैंस को दिखाई है। हालांकि उन्होंने अपनी बेटी का आधा चेहरा ही सोशल मीडिया पर दिखाया है, लेकिन उसकी फोटो तेजी से वायरल हो रही है। मालती मैरी के गुलाबी होंठ देखकर फैंस खुश हो गए हैं। वहीं बीते कल यानी 22 नवंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी अपने बेटे वायु का आधा चेहरा सोशल मीडिया पर रिवील किया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा के लेटेस्ट फोटो को देखकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। बेटी मालती मैरी का आधा चेहरा देखने के बाद कई लोग तो कह रहे हैं कि ये तो पापा निक जोनस पर गई है। अपनी लाडली बेटी की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए प्रियंका ने बहुत ही प्यासा कैप्शन लिखा है। प्रियंका ने कैप्शन में अपनी बिटिया पर बहुत सारा प्यार लुटाया है। वह खुद ही उसकी क्यूटनेस पर फिदा हो गई हैं। प्रियंका ने दिल वाले इमोजी बनाते हुए लिखा है- आई मीन...।

नन्ही परी का आधा चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया

आपको बता दें कि ये पहली बार है जब प्रियंका चोपड़ा जोनस ने मां बनने के बाद बेटी मालती मैरी का आधा चेहरा लोगों को दिखाया है। हालांकि इससे पहले भी प्रियंका ने अपनी बेटी के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर की थीं लेकिन उनमें बेटी का चेहरे पर इमोजी बनाकर उसे छुपा दिया गया था। पर इस बार उन्होंने नन्ही परी का आधा चेहरा पूरी दुनिया को दिखा दिया है।

लोगों ने फोटो पर जमकर किए कमेंट्स

लोगों ने फोटो पर जमकर किए कमेंट्स

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की फोटो शेयर की है। लोग इस स्टेटस को देखने के बाद उन्हें जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि ठंड की वजह से प्रियंका ने मालती को गर्म कपड़े पहनाए हुए हैं। बेबी स्ट्रॉलर में सोती हुई मालती का भले ही आधा चेहरा दिख रहा हो लेकिन वह बहुत ही ज्यादा क्यूट लग रही है।

लोगों ने कहा- पापा निक जोनस पर गई है

लोगों ने कहा- पापा निक जोनस पर गई है

आपको बता दें कि मालती मैरी चोपड़ा जोनस की इस फोटो को प्रियंका चोपड़ा के कई फैंस ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस पर सभी लोग अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- फाइनली.. कितनी प्यारी बच्ची है। वहीं एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ब्युटीफुल प्रिंसेस। एक यूजर ने तो लिखा है- अगर आप करीब से देखो तो उसके होंठ बिल्कुल पापा निक जोनस जैसे हैं। जानाकरी के अनुसार जनवरी 2022 में ही प्रियंका चोपड़ा जोनस सरोगेसी की मदद से मां बनी हैं।

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

प्रियंका चोपड़ा जोनस जल्द ही 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और 'सिटाडेल' जैसी हॉलीवुड वेब सीरीज में नजर आएंगी। ये दोनों ही वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होंगी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर की बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+