अब जाकर प्रियंका चोपड़ा ने लोगों को दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, यूजर्स बोले- पापा निक जोनस पर गई है

Priyanka Chopra Daughter Photo: निक जोनस के एक इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी बेटी मालती मेरा का चेहरा लोगों को दिखा दिया है। लोग मालती का चेहरा देखने के बाद से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Daughter Photo: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। पिछले कुछ समय से प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को लेकर काफी बिजी नजर आती हैं। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा मालती मैरी की परवरिश को लेकर सीरियली मेहनत करने में लगी हुई हैं। वह अपने फिल्मी काम से ब्रेक लेकर इन दिनों बेटी को समय देती नजर आती हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हालांकि अब तक उन्होंने अपनी नन्ही परी का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया था लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया और आखिरकार दुनिया के सामने प्रियंका चोपड़ा जोनस की बेटी मालती मैरी का चेहरा अब रिवील हो गया है।

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी का चेहरा किया रिवील

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी का चेहरा किया रिवील

प्रियंका चोपड़ा ने जब से अपनी बेटी मालती मैरी के जन्म के बारे में लोगों को बताया था तभी से फैंस उनकी नन्ही परी की झलक पाने के लिए बेताब नजर आ रहे थे। जन्म के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की थीं लेकिन कभी उनका चेहरा नहीं दिखाया था। वहीं, अब पहली बार प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती का चेहरा लोगों को दिखाया है।

पति निक जोनस के कार्यक्रम में दिखाया बेटी का फेस

प्रियंका चोपड़ा ने गत 30 जनवरी को बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ पहली बार पब्लिक एपियरेंस दी थी। प्रियंका अपने पति निक जोनस और उनके भाइयों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार अवॉर्ड मिलने वाले इवेंट में पहुंची थीं। यहां वह बेटी मालती मैरी के साथ जोनस ब्रदर्स की खुशियों में शामिल होने के लिए मौजूद थीं। वाइट कलर के टॉप के साथ क्रीम कलर के स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स में मालती मैरी काफी क्यूट नजर आ रही थीं। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी को अपनी गोद में ले रखा था।

मां प्रियंका की गोद में बैठी थी बेटी

मां प्रियंका की गोद में बैठी थी बेटी

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार फंक्शन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मालती मैरी अपनी मां प्रियंका चोपड़ा की गोद में बैठी हुई हैं और निक अपनी स्पीच के दौरान बेटी का नाम लेते भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में प्रियंका बेटी मालती को अपनी गोद में खड़ा करके पापा निक की तरफ इशारा करती नजर आती हैं।

लोगों ने कहा- बेटी पापा पर गई है

लोगों ने कहा- बेटी पापा पर गई है

वीडियो में पहली बार मालती मैरी का चेहरा साफ नजर आता है जिसे देखने के बाद प्रियंका के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लोग प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और मालती मैरी पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- आखिरकार मालती की झलक देखने को मिली, वह बहुत क्यूट है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- मालती मैरी का चेहरा पापा निक जोनस से मिलता है। वहीं एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- थैंक यू प्रियंका... बेटी मालती का चेहरा दिखाने के लिए।

साल 2018 में प्रियंका ने निक जोनस से की थी शादी

साल 2018 में प्रियंका ने निक जोनस से की थी शादी

आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी सिंगर और एक्टर निक जोनस से साल 2018 में शादी की थी। इसके बाद जनवरी 2022 में इस कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का इस दुनिया में स्वागत किया था। अभी हाल ही में मालती मैरी एक साल की हुई हैं और ऐसे में अब जाकर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का चेहरा लोगों को दिखा दिया है। वहीं एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि उन्होंने मेडिकल कॉम्प्लीकेशन्स के चलते ही मां बनने के लिए सरोगेसी की मदद ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+