प्रियंका चोपड़ा से भी दिलचस्प है उनके पेरेंट्स की लव स्टोरी, अशोक चोपड़ा के एब्स पर फिदा हो गई थीं मधु
प्रियंका चोपड़ा से भी ज्यादा दिलचस्प उनके मां-बाप की लव स्टोरी है। प्रियंका ने अपने पेरेंट्स की लव स्टोरी अपनी बुक 'अनफिनिश्ड' में सुनाई है।
मुंबई, 27 अगस्त: प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं। एक्ट्रेस की प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में फैंस को सब पता है। निक और प्रियंका की लव स्टोरी भी किसी से छिपी नहीं है। देसी गर्ल के निक के साथ अफेयर से लेकर आज उनकी हैप्पी मेरिड लाइफ तक, फैंस उनके हर अपडेट से रूबरू हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका से भी दिलचस्प उनके मां-बाप की लव स्टोरी रही है। जी हां! प्रियंका के पेरेंट्स की लव स्टोरी एक्ट्रेस से भी ज्यादा दिलचस्प है। प्रियंका के पिता ने उनकी मां को अपना बनाने के लिए बहुत पापड़ बेले हैं। यहां तक कि उन्हें झूठ तक बोलना पड़ा।

डॉक्टर थे प्रियंका के मां-बाप
बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता दोनों ही डॉक्टर थे। प्रियंका ने अपने पेरेंट्स की लव स्टोरी अपनी बुक 'अनफिनिश्ड' में सुनाई है। प्रियंका के पेरेंट्स की ये कहानी फैंस को काफी पसंद भी आई है।

पंजाबी परिवार से थे पिता
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के पिता पंजाबी हिंदू फैमिली से थे। वे अंबाला से ताल्लुक रखते थे। वे एक आर्मी ऑफिसर थे लेकिन बावजूद इसके म्यूजिक और एंटरटेनमेंट की तरफ उनका काफी रुझान था।

आर्मी में जनरल थे प्रियंका के पिता
वो साल 1981 की बात थी, जब प्रियंका के मां-बाप की पहली मुलाकात हुई। ये मीटिंग यूपी के बरेली में हुई। यहां एक्ट्रेस के पिता आर्मी में जनरल सर्जन थे और उनकी मां मधु क्लारा स्वैन अस्पताल में मरीजों को देखती थीं।

पहली बार में पसंद आ गई थीं मधु
वो पहली बार था, जब प्रियंका के पापा ने उनकी मां को पहली बार एक पार्टी में देखा था। प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा को उनकी मां काफी पसंद आई और उन्होंने सोचा कि उनसे दोबारा मुलाकात करनी चाहिए।

जब बीमार होने का किया ढोंग
अगली शाम प्रियंका के पिता सीधे उसी अस्पताल में पहुंच गए, जहां एक्ट्रेस की मां काम करती थी। इससे भी मजेदार किस्सा तो ये है कि प्रियंका के पिता ने बीमार होने का ढोंग किया। उन्होंने कहा कि मुझे पेट में काफी दर्द है। फिर अशोक चले गए।

डेट का रखा प्रस्ताव
अगले दिन उन्होंने प्रियंका की मां से सीधे पूछ लिया कि क्या वे उनके साथ डेट पर चलेंगी? तो अशोक को निराशा हाथ लगी। दरअसल, मधु ने ये कहकर डेट पर चलने से मना कर दिया कि उन्हें मां से परमिशन नहीं मिलेगी। इसके बाद उन्हें एक तरकीब सूझी और अपनी एक मैरिड फ्रेंड को साथ में ले आए और बताया कि उनके हसबैंड ने एक छोटी सी हाउस पार्टी रखी है। इसके बाद प्रियंका की मां उनके साथ चलने के लिए तैयार हो गईं।

शादी के लिए किया प्रपोज
पार्टी में ही अशोक चोपड़ा ने प्रियंका की मां मधु को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। लेकिन प्रियका की मां ने बताया कि वो अभी तैयार नहीं हैं। जब घंटी बजेगी तब तैयार होंगीं। इसके बाद अशोक अकसर उनसे पूछा करते थे कि क्या घंटी बजी?

जब मधु को हुआ प्यार का अहसास
फिर काफी वक्त बाद मधु चोपड़ा को प्यार का अहसास हुआ। मधु के पिता की परमिशन के बाद दोनों मिले और शादी तय हो गई। सगाई के 10 साल बाद दोनों ने ब्याह रचाया। इसके बाद प्रियंका की मां ने स्वीकार किया कि उन्होंने अशोक चोपड़ा के एब्स भी नोटिस किए थे।












Click it and Unblock the Notifications