Parineeti-Raghav: बहन परिणीति चोपड़ा की शादी छोड़ इस जगह पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हुआ वीडियो
Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा ने आखिरकार शादी कर ली है। आज यानी 24 सितंबर को इस कपल ने सात फेरे लिए और ये अब एक दूजे के हो गए हैं। इस समय हर तरफ जश्न का माहौल है। न्यूली वेड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के वेडिंग रिस्पेशन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रात 8.30 बजे परिणीति-राघव का ग्रैंड रिसेप्शन शुरू होगा, जिसमें कई नेताओं के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल होंगे। शादी में पहुंचें सभी मेहमानों की निगाहें परिणीति चोपड़ा की बड़ी बहन ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को ही ढूंढ रही थीं।
परिणीति की शादी में नहीं पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले से ही कहा जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा इस शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। बताया जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा अपने किसी पुराने कमिटमेंट के चलते काफी बिजी हैं और बहन परिणीति की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। प्रियंका चोपड़ा सच में अपनी बहन परिणीति की शादी अटेंड नहीं कर पाईं लेकिन उनका एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कंसर्ट में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा गत 23 सितंबर की रात को जय वोल्फ के कंसर्ट में नजर आ रही हैं। दरअसल इस कंसर्ट का एक वीडियो हूसरा खान नाम की एक क्लासिकल डांसर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए बताया कि उन्हें इस कंसर्ट के दौरान प्रियंका चोपड़ा से भी मिलने का मौका मिला। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा था ऐसा पोस्ट
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बहन परिणीति के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने बहन की फोटो शेयर करते हुए लिखा था- मुझे उम्मीद है कि तुम अपने खास दिन पर बहुत खुश और संतुष्ट होगी....हमेशा ढेर सारा प्यार। प्रियंक चोपड़ा तो परिणीति की शादी में नहीं पहुंचीं लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ वेडिंग का हिस्सा जरूर बने हैं।












Click it and Unblock the Notifications