मिस बार्बाडोस ने प्रियंका चोपड़ा पर लगाए आरोप, गलत तरह से बनीं मिस वर्ल्ड, लोग बोले- 'खट्टे अंगूर'
मिस बार्बाडोज का आरोप है कि जिस साल यानी साल 2000 में जब प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं तो बहुत धांधली हुई थी।
Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में महज 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड बनी थीं। प्रियंका चोपड़ा की ये उपलब्धि अपने आप में बहुत बड़ा मुकाम थी। इसके बाद एक्ट्रेस अपने करियर में बस आगे बढ़ती ही चली गईं। आज देसी गर्ल के लिए फैंस पागल रहते हैं। एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग एक्ट्रेस की एक झलक को भी बेताब रहते हैं। प्रियंका ने अपने परिवार के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन किया है। ऐसे में वे फैंस के लिए किसी मिसाल से कम नहीं हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस के मिस वर्ल्ड के खिताब पर एक महिला ने सवालिया निशान खड़े किए हैं। लेलानी नाम की इस महिला ने प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड के खिताब पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

2000 में मिस वर्ल्ड बनीं प्रियंका
महिला का आरोप है कि जिस साल यानी साल 2000 में जब प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं तो बहुत धांधली हुई थी। मामले की जांच भी की गई, जिसमें ये पाया गया। महिला ने कहा कि इस वाकये से उन्हें अपना अनुभव याद आ गया है।

क्या बोलीं लेलानी?
अपने वीडियो में लेलानी ने खुलासा किया है कि किस तरह से प्रियंका चोपड़ा को फेवर दिया गया। वे बताती हैं कि मिस वर्ल्ड 1999 भी भारत से थीं। मिस वर्ल्ड 2000 भी भारत से थीं। लेलानी ने ये भी कहा कि जब ये चुनी गई थीं, तो स्पॉन्सर भी भारत के ही थे।

प्रियंका पर लगाए गंभीर आरोप
वीडियो में आगे बात करते हुए लेलानी बताती हैं कि मिस वर्ल्ड में मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। मैं मिस बार्बाडोस थी। जब मैं प्रतियोगिता मैं गई तो भारत से चुना गया था। जिस साल मैं गई, मिस इंडिया जीती। उन्होंने कहा कि उस वक्त शो का स्पोंसर जी टीवी था, जो कि एक भारतीय कंपनी है।

'प्रियंका चोपड़ा को किया गया फेवर'
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पेजेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा को फेवर किया गया। उन्होंने कहा कि प्रियंका के गाउन भी अच्छी तरह बनाए गए थे। उन्हें खाना भी अपने कमरे में मिला। जबकि बाकी लड़कियों के साथ ऐसा नहीं हुआ। प्रियंका को स्विमसूट कॉम्पीटीशन के वक्त सेरोंग पहनने की इजाजत भी दी गई, जबकि बाकियों को नहीं दी गई थी।

स्किन कलर को लेकर बोली ये बात
इतना ही नहीं, लेलानी ने आगे कहा कि उन्होंने अपने स्किन कलर के लिए क्रीम्स का भी इस्तेमाल किया और ये बहुत ही भद्दा था। मैंने ये नहीं कहा कि ये कोई ब्लीचिंग क्रीम थी। उनकी त्वचा में धब्बे थे, यही कारण है कि वो अपने सेरोंग को नहीं हटा रही थी। इसलिए वो उसे एक्चु्अल में अटायर के तौर पर दिखाना चाह रहे थे। लेलानी ने कहा कि कंटेस्टेंट के तौर पर ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी मुझे लगता है कि प्रियंका को कोई पसंद नहीं करता।

लोगों ने कहा 'खट्टे अंगूर'
वीडियो रेडिट पर शेयर किया गया है। इंडियन्स ने जब ये वीडियो देखा, तो भारतीयों की जीत के लिए प्रियंका को खूब डिफेंड किया। उस वक्त प्रियंका द्वारा मदर टेरेसा का नाम लेने पर खूब विवाद हुआ था। भारतीय चैनलों में इस मुद्दे पर चर्चा भी हुई थी। सिर्फ इस एक गलती को छोड़ दें, तो प्रियंका ने सभी राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। लोगों ने मिस बारबाडोस को लेकर कहा कि ये खट्टे अंगूर की तरह है।












Click it and Unblock the Notifications