Met Gala 2023: मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा ने पहना 11 कैरेट का डायमंड नेकलेस, अरबों में है नेकपीस की कीमत
प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला इवेंट लुक चर्चा में है। इस दौरान एक्ट्रेस ने बेहद महंगा डायमंड नेकलेस पहना था जिसकी कीमत जानकर आप दंग रह जाएंगे।

Met Gala 2023: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने पति निक जोनस के साथ मेट गाला 2023 में शिरकत की। इस दौरान कपल ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था। एक्ट्रेस ने ब्लैक गाउन के साथ डायमंड नेकलेस पहना था जिस पर सभी की निगाहें टिक गई।
चर्चा में है देसी गर्ल का डायमंड नेकलेस
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पति निक जोनस संग मेट गाला 2023 इवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों ने अपनी बेहतरीन बॉन्डिंग से लाखों फैंस का दिल जीता। लेकिन एक्ट्रेस के आउटफिट से ज्यादा उनका डायमंड नेकलेस सुर्खियां बटोर रहा है। आइए जानते हैं इसकी कीमत के बारे में.
कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
मेट गाला 2023 में प्रियंका चोपड़ा ने 11.6 कैरेट के हीरों का हार पहना था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस नेकलेस की कीमत करोड़ों में हैं। जी हां एक्ट्रेस ने 2.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 204 करोड़ रुपए का डायमंड नेकलेस पहना था। खास बात यह है कि एक्ट्रेस ने जैसे ही रेड कार्पेट पर ये गाउन पहनकर फ्लॉन्ट किया तो तालियों की गुंज सुनाई दी।
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ट्विनिंग ने खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों ने कैमरे के सामने रेड कार्पेट पर खूब रोमांटिक पोज दिए। प्रियंका अपने पति का हाथ थामे हुए इवेंट में पहुंची। फिलहाल सोशल मीडिया पर दोनों के लुक्स की जमकर तारीफ हो रही है। फैंस को दोनों का ब्लैक एंड व्हाइट कॉबिनेशन काफी पसंद आया।
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
वहीं प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में रिलीज़ हुई अमेरिकी वेब सीरीज़ 'सिटाडेल' से एक्ट्रेस काफी चर्चा में है। 28 अप्रैल को ये सीरीज अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई। इस एक्शन थ्रिलर सीरीज को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके बाद एक्ट्रेस फरहान अख्तर की अगली फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications