सरेआम फार्ट करने को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने किया ये बड़ा खुलासा, कहा- हां, मैंने किया लेकिन वो साइलेंट.....
Priyanka Chopra On Fart: प्रियंका चोपड़ा को इंटरव्यू में पूछा जाता है कि क्या उन्होंने सरेआम फार्ट किया है तो इस वह कहती हैं कि उन्होंने ऐसा किया है लेकिन वह बहुत ही डेडली था।

Priyanka Chopra On Fart: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। उन्होंने हॉलीवुड में अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली हैं। इन दिनों वह अपनी इंग्लिश वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ये बताया कि उनकी कई ऐसी फिल्में हैं जिसे देखकर उन्हें नफरत होती है। सिर्फ इतना ही नहीं इस इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने पब्लिक के सामने फार्ट करने को लेकर भी कई बातों का खुलासा किया है।
प्रियंका ने दिए कई अतरंगी सवालों के जवाब
प्रियंका चोपड़ा का ये इंटरव्यू ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा से उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर ढेर सारे सवाल पूछे जाते हैं जिनका वो जवाब देती हैं। इस इंटरव्यू से पहले उनकी उंगलियों के साथ लाय डिटेक्टर मशीन को कनेक्ट किया जाता है। यानी ये साफ है कि प्रियंका अगर झूठ बोलेंगी तो मशीन बोल उठेगी। प्रियंका से इस दौरान कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं जिसका जवाब प्रियंक सच में देती हैं।
प्रियंका ने अपनी फिल्मों का अनुभव शेयर किया
प्रियंका चोपड़ा से पूछा जाता है कि उनकी कोई ऐसी फिल्म है जिससे उन्हें नफरत हो? इस पर प्रियंका कहती हैं- मैं ये नहीं बता सकती कि कौन सी फिल्म थी लेकिन मैं ये जरूर कह सकती हूं कि मेरा अनुभव काफी बुरा था। मैं घंटों वहां इंतजार किया करती थी। मेरी लाइन्स का कोई मतलब ही नहीं निकलता था। मुझे लगातार टीनेज की तरह रखा जा रहा था जो मैं नहीं थी। इसलिए मेरे लिए वो काफी मुश्किल वक्त था।
पब्लिक के सामने फार्ट करने पर बोलीं प्रियंका
पइसके बाद प्रियंका चोपड़ा से पूछा जाता है कि क्या उन्होंने कभी भी पब्लिक के बीच में फार्ट किया है। इस पर प्रियंका कहती हैं- हां, मैंने पब्लिक के बीच ऐसा किया है लेकिन वो साइलेंट और डेडली थे। उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी किसी से ये कहा कि वो घर से निकल चुकी हैं जबकि वो घर पर ही हों। प्रियंका ने इस पर जवाब दिया- हां, हर बार, मैं हमेशा रास्ते में होती हूं, कभी मत यकीन करना जब मैं ऐसा कहूं तो। देखें वीडियो-
खर्राटे को लेकर भी पूछा गया प्रियंका से सवाल
प्रियंका से पूछा गया कि उन्हें पराठा और बर्गर में क्या पसंद है तो इस पर उन्होंने तुरंत जवाब दिया कि उन्हें पराठा खाना खूब पसंद है। उन्होंने आज सुबह ही 3 पराठे खाए हैं। प्रियंका चोपड़ा से ये भी पूछा गया कि क्या जब वह सोती हैं तो खर्राटे लेती हैं। इस पर प्रियंका ने कहा- मेरे हसबैंड कहते हैं कि मैं ऐसा करती हूं, लेकिन मैंने ये कभी नहीं माना। मैं खर्राटे नहीं लेती। आपको बता दें कि खर्राटे वाले सवाल पर लाय डिटेक्टर टेस्ट मशीन रेड हो उठा जबकि इससे पहले हर सवाल पर वह ग्रीन ही था। ऐसे में प्रियंका का झूठ पकड़ा गया था।












Click it and Unblock the Notifications