प्रियंका चोपड़ा की चोटिल फोटो देख फैंस हुए परेशान, पूछा-कैसे हुआ ये हाल

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा पर एक सेल्फी शेयर की है। इस सेल्फी में वह चोटिल नजर आ रही हैं। हालांकि इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि वह शूटिंग कर रही थीं।

मुंबई, 18 मईः प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग से न सिर्फ बॉलीवुड में तारीफ बटोरी है बल्कि हॉलीवुड में भी उनके काफी चर्चे हैं। निक जोनस से शादी के बाद तो वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में वह सरोगेसी की मदद से एक बेटी की मां भी बनी हैं और मर्दस डे पर वह बेटी मालती को एनआईसीयू से घर भी लेकर आई हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। उन्होंने अपने मां बनने की खबर भी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए ही शेयर की थी। लेकिन आज प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसे देख उनके फैंस परेशान हो उठे हैं।

Priyanka Chopra

प्रियंका की सेल्फी देख डर गए फैंस
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा पर एक सेल्फी शेयर की है। इस सेल्फी में वह चोटिल नजर आ रही हैं। हालांकि इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि वह शूटिंग कर रही थीं। इस तस्वीर में उनके नाक और होठ पर खून लगा हुआ है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इस तस्वीर में ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है- क्या आपका दिन भी काम पर कठिन था?। प्रियंका चोपड़ा ने साथ ही #Actorslife #Citadel #Adayinthelife जैसे हैश टैग का इस्तेमाल भी किया है। प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर को देखकर उनको फैंस को उनकी चिंता होने लगी थी। लोग सोच में पड़ गए थे कि क्या ये सच में चोट है या उन्होंने मेकअप कर रखा है। आपको बता दें कि फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली वेब सीरिज Citadel की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। उनकी इस तस्वीर को देखकर फैंस इस पर काफी कमेंट्स कर रहे हैं.

यूजर्स ने कमेंट्स में पूछा हाल
एक यूजर ने प्रियंका चोपड़ा से पूछा है- आपको क्या हुआ, आप ठीक तो हैं न? वहीं एक और फैन ने पूछा है- आपको ये क्या हुआ है? एक और यूजर ने लिखा है- अपना ख्याल रखो, हर दिन कुछ नया अनुभव मिलता है। एक और फैन ने हैरानी जताते हुए लिखा है- ओएमजी एक सेकेंड के मुझे लगा कि आपको चोट लगी है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के फैन्स उनकी अपकमिंग वेब सीरिज Citadel का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने इस वेब सीरिज की रिलीजिंग डेट भी उनसे पूछी है।

साइंस-फिक्शन पर आधारित है ये वेब सीरिज
आपको बता दें कि Citadel एक साइंस फिक्शन सीरिज है जिसे रुसो ब्रदर्स, अमेजन प्राइम वीडियो के लिए बना रहे हैं। इस सीरिज में प्रियंका चोपड़ा के साथ रिचर्ड मैडेन भी नजर आएंगे। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा की जनवरी में जन्म के पहले अपनी शूटिंग का शेड्यूल दिसंबर में ही खत्म कर लिया था। तब भी उन्होंने अपनी चोट लगी एक तस्वीर को शेयर किया था और उसे इंटेंस कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+