Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तलाक की अफवाहों के बीच प्रियंका चोपड़ा बोलीं-इस हॉलीवुड एक्टर से करना चाहती हूं शादी!

नई दिल्ली, 25 नवंबर: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने पति निक जोनास के साथ अलग होने की अफवाह उड़ाई थी, क्योंकि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से पति का सरनेम हटा दिया था। हालांकि बाद में निक ने इस तरह की खबरों को खारिज कर दिया था। अब नेटफ्लिक्स पर 23 नवंबर को स्ट्रीम हुए जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट शो की काफी चर्चा हो रही है। इस शो में प्रियंका ने ऐसा कुछ कह दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। शो में प्रियंका ने कहा कि, अगर वह 'अचानक सिंगल हो गया तो वह क्रिस हेम्सवर्थ से शादी कर लेगी।

'हेम्सवर्थ सिंगल हुए तो वे उनसे शादी कर लूंगी'

'हेम्सवर्थ सिंगल हुए तो वे उनसे शादी कर लूंगी'

शो के दौरान प्रियंका ने पति निक को रोस्ट करते हुए ये भी कहा कि अगर हॉलीवुड एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ सिंगल हुए तो वे उनसे शादी कर लूंगी। एक्ट्रेस ने कहा- जब निक से शादी की थी तो हर कोई हैरान था। मेरी शादी पब्लिसिटी स्टंट लगी थी। उन्होंने कहा- मैं किसी और से शादी नहीं करना चाहूंगी। मैं सीरियस हूं। जब तक क्रिस हेम्सवर्थ अचानक से सिंगल नहीं हो जाते। चीजें बदल सकती हैं। प्रियंका की ये बात सुन निक जोनस हंसने लगते हैं।

Recommended Video

    Priyanka Chopra को Nick jonas से चुरा सकते है Chris Hemsworth ! |Oneindia Hindi
    प्रियंका चोपड़ा ने उड़ाया पति Nick Jonas का मजाक

    प्रियंका चोपड़ा ने उड़ाया पति Nick Jonas का मजाक

    प्रियंका ने आगे कहा कि, 'मेरे पति के बारे में मुझे जो चीजें पसंद हैं उनमें से एक यह है कि हमारे बीच कितनी समानता है। उदाहरण के लिए, हम दोनों पूरी तरह से जुनूनी हैं - और मेरा मतलब है निक जोनास को लेकर मैं जुनूनी हूं। पति निक जोनस के करियर का मजाक उड़ाते हुए प्रियंका चोपड़ा बोलीं- निक और मेरे बीच 10 साल का फासला है, 90 के दशक के कई पॉप कल्चर रिफरेंस हैं जो वो नहीं समझता है और मुझे उसे समझाना पड़ता है।

    निक ने मुझे टिक टॉक यूज करना सिखाया: PC

    निक ने मुझे टिक टॉक यूज करना सिखाया: PC

    एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, हम एक दूसरे को कुछ बातें सिखाते हैं। हम दोनों एक दूसरे को कुछ ना कुछ सिखाते हैं। निक ने मुझे टिक टॉक यूज करना सिखाया है। वहीं मैंने निक को सिखाया कि एक सक्सेसफुल एक्टिंग करियर क्या होता है। प्र‍ियंका ने इसका वीड‍ियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। इस दौरान दोनों हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार एक होते हुए नजर आए थे।

    जानें कौन हैं क्रिस हेम्सवर्थ

    जानें कौन हैं क्रिस हेम्सवर्थ

    वहीं अगर क्रिस की बात करें तो वे शादीशुदा हैं। क्रिस ने स्पेनिश एक्ट्रेस एल्सा से 2010 में शादी की थी। साथ में वे तीन बच्चों के पिता हैं। बेटी का नाम इंडिया रोज़, और जुड़वां बेटे साशा और ट्रिस्टन हैं। फिल्म थॉर में थॉर का किरदार निभाने वाले क्रिस हेम्सवर्थ ने अपने अभिनय और गुड लुक्स से हर किसी को दीवाना बनाया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+