दुबई में यॉट पर लेटकर प्रियंका चोपड़ा ने लिया सन बाथ का मजा, इन कपड़ों में उड़ा दिए सबके होश

Priyanka Chopra Viral Video: प्रियंका चोपड़ा जोनस वेकेशन के लिए दुबई पहुंची थीं जहां पर उन्होंने जमकर मस्ती की। उनकी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज फिलहाल इंटरनेट पर आग लगा रहे हैं।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Viral Video: पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हई हैं। दरअसल बीते दिनों प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जिनमें उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा नहीं छुपाया था। हालांकि तस्वीरों को ऐसे एंगल से खींचा गया था कि उनमें बेटी चा चेहरा साफ नजर नहीं आया। प्रियंका चोपड़ा के फैंस अब उनसे बेटी के चेहरे की तस्वीर पोस्ट करने की गुजारिश कर रहे हैं। इसी बीच प्रियंका ने अपने दुबई ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और दिखाया है कि उन्होंने वीकेंड पर वहां कितनी मस्ती की थी।

दुबई में वेकेशन मनाती दिखीं प्रियंका चोपड़ा

दुबई में वेकेशन मनाती दिखीं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस सउदी अरब, जेद्दा में रेड सी फिल्म फेस्टिवल अटेंड करने के बाद वेकेशन मनाने के लिए दुबई पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा यॉट पर मोनोकिनी में आराम करती नजर आ रही हैं । वहीं उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह वॉटर बाइक का भरपूर मजा लेती दिख रही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें और वीडियोज

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी और अकाउंट पर दुबई ट्रिप की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन झलकियों में वह यॉट पर आराम फरमाती दिख रही हैं। प्रियंका ने इन तस्वीरों के जरिए अपने फैंस को बताया है कि इस खूबसूरत वीकेंड पर उन्होंने कितनी मस्ती की है। प्रियंका ने न सिर्फ कई लाजवाब तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है बल्कि उनके कुछ वीडियोज भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में प्रियंका वॉटर बाइक को अकेले पानी पर तूफान की तरह उड़ाती दिखाई दे रही हैं।

वॉटर बाइक का मजा लेती दिखीं प्रियंका

वॉटर बाइक का मजा लेती दिखीं प्रियंका

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा के वॉटर बाइक के मीटर का कांटा देखते ही देखते 8 से 20 तक पहुंच जाता है। इसी वीडियो को देखकर कोई भी ये कह सकता है कि प्रियंका चोपड़ा वॉटर स्पोर्ट्स में काफी माहिर हैं और वह इसे खूब इन्जॉय भी कर रही हैं। इसके अलावा प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर डिनर नाइट की भी तस्वीरें शेयर की है।

शादी की सालगिरह पर निक के लिए कही ये बात

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पति निक जोनस के साथ अपनी शादी की चौथी सालगिरह सेलिब्रेट की है। निक को शादी की सालगिरह पर विश करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा था- अपने लिए एक ऐसा लड़का चुनें जो आपको हर दिन ये याद दिलाए कि आप प्यारे हो। हैप्पी एनिवर्सरी बेब।

जनवरी 2023 में मालती मैरी एक साल की हो जाएंगी

जनवरी 2023 में मालती मैरी एक साल की हो जाएंगी

जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अपने फैंस के लिए आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में वह इन तस्वीरों के जरिए लोगों को अपनी लाइफ का अपडेट देती रहती हैं। जनवरी 2023 में ही प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी एक साल की हो जाएंगी। लोगों को उम्मीद है कि बेटी के जन्मदिन के मौके पर उसकी पूरी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

प्रियंका चोपड़ा जोनस जल्द ही 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और 'सिटाडेल' जैसी हॉलीवुड वेब सीरीज में नजर आएंगी। ये दोनों ही वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होंगी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर की बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+