Priyanka Chopra की कजिन मन्नारा ने डायरेक्टर के जबरन किस पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'नहीं पता कि मेरे साथ..'

प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा का एक वीडियो काफी चर्चा में है। जिसमें एक्ट्रेस को उनके डायरेक्टर ने बिना इजाजत के किस किया। अब इस पर खुद मन्नारा ने शॉकिंग रिएक्शन दिया।

Mannara Chopra Reacts Kiss Controversy: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'थिरागबदरा सामी' में काफी बिजी हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें साउथ के फेमस डायरेक्टर ए.एस. रवि कुमार चौधरी ने उन्हें बिना इजाजत के किस कर दिया। इसके बाद अब मन्नारा ने इस पर शॉकिंग रिएक्शन दिया है।

मन्नारा चोपड़ा को डायरेक्टर ने सरेआम किया किस
दरअसल, हाल ही में मन्नारा चोपड़ा हाल ही में डायरेक्टर के साथ फिल्म 'थिरागबदरा सामी' का प्रमोशन कर रही थीं। इस दौरान डायरेक्टर ने अचानक एक्ट्रेस को उनकी बिना इजाजत के गाल पर किस कर दिया। मन्नारा का रिएक्शन बता रहा है कि वह उनकी इस हरकत से काफी नाखुश थीं। इसके बाद से डायरेक्टर लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।

Mannara Chopra

एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
अब डायरेक्टर की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस ने उन्हें खरी-खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि इन विवादों के बीद अब खुद मन्नारा चोपड़ा ने अपना रिएक्शन दिया। उनका कहना है कि ये सब अचानक हुआ और इसका खुद उन्हें भी अंदाजा नहीं था।

नहीं पता था कि मेरी फिल्म का प्रमोशन में कुछ ऐसा होगा
वायरल हो रहे इस वीडियो पर मन्नारा चोपड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना शॉकिंग रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि, 'यह सब अचानक से हुआ है। नहीं पता था कि मेरी फिल्म का प्रमोशन में ऐसा कुछ होगा, मैं मीडिया से रिक्वेस्ट करती हूं कि इस वीडियो को लेकर बातें न बनाए।' एक्ट्रेस के इस बयान से साफ कहा जा सकता है कि वह फिलहाल किसी कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा नहीं बनना चाहती।

मन्नारा चोपड़ा की फिल्में
वहीं मन्नारा चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्होंने साल 2014 में तेलुगू फिल्म 'प्रेमा गीमा जंथा नाई' से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्हें 'जिद' (2014), 'संदामारुथम' (2015) और 'जक्कन्ना' (2019) फिल्मों में देखा गया था। मन्नारा साउथ सिनेमा का जाना-माना नाम है। उन्होंने शुरूआत में बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हें ज्यादा फेम नहीं मिला। अब उनकी अपकमिंग फिल्म 'थिरागबदरा सामी' जल्द ही रिलीज होने वाली है। हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+